
Surat: दो बेटियों के सामने ही चाकू गोदकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
AajTak
गुजरात के सूरत में घरेलू विवाद के चलते जयसुख भाई वाणिया ने अपनी पत्नी नम्रता बेन की चाकू से हत्या कर दी. घटना गोडादरा थाना क्षेत्र के संडे लागून रिहायसी बिल्डिंग में हुई. घटना के समय उनकी दो बेटियां भी मौजूद थीं. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
गुजरात के सूरत में एक पति ने फ्लैट में सो रही अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और खुलासा किया है कि उसने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी की हत्या की. पति ने जब अपनी पत्नी की हत्या की तब दंपति की बेटियां भी मौजूद थीं.
घटना गोडादरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संडे लागून रिहायसी बिल्डिंग में हुई. यहां सी ब्लॉक फ्लैट में रहने वाले जयसुख भाई लाखा भाई वाणिया ने शनिवार आधी रात के बाद अपनी पत्नी नम्रता बेन की गर्दन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी. रविवार सुबह जब गोडादरा पुलिस स्टेशन को इस हत्या की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें- 'मर्द ATM नहीं...', सूरत में पतियों का प्रोटेस्ट, खुद को बताया पत्नी पीड़ित, पुरुष आयोग बनाने की उठाई मांग
पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और मानव संसाधन के आधार पर जांच कर हत्या मामले में शामिल मृतक नम्रता बेन के पति जयसुख भाई लाखा भाई वाणिया को गिरफ्तार कर लिया. 38 वर्षीय पत्नी का हत्यारा जयसुख भाई वाणिया डिलीवरी बॉय का काम करता है. उसने घरेलू झगड़े में अपनी दो बेटियों की मौजूदगी में पत्नी की हत्या कर दी.
पति-पत्नी के बीच नौकरी को लेकर हुआ था झगड़ा
डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि गोडादरा थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम जयसुख भाई लाखा भाई वाणिया है, जिसने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच नौकरी को लेकर झगड़ा हुआ था. पत्नी की नियमित नौकरी थी और पति डिलीवरी बॉय का काम करता है. दो दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










