
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में आनंदपाल की बेटी का हाथ? वीडियो जारी कर कही ये बात
AajTak
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस के बाद चीनू पहली बार सामने आई है. और उसने 'आज तक' से खुलकर बातचीत की. गोगामेड़ी हत्याकांड के बारे में चरणजीत उर्फ चीनू ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उनके परिवार के सदस्य थे.
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद जो लोग पुलिस के रडार पर हैं, उनमें से एक नाम है चरणजीत उर्फ चीनू. जो राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बेटी है. अब उसका नाम चर्चाओं में आ जाने के बाद वो पहली बार कैमरे के सामने आई है. वो दुबई में रहती है और इस वक्त अंडरग्राउंड है.
इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस के बाद चीनू पहली बार सामने आई है. और उसने 'आज तक' से खुलकर बातचीत की. गोगामेड़ी हत्याकांड के बारे में चरणजीत उर्फ चीनू ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उनके परिवार के सदस्य थे. उनका नाम सुखदेव हत्याकांड में जोड़ जाने को चीनू ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
चीनू बोली- "वीडियो में सुखदेव काकोसा है मेरे सम्माननीय. वह हमेशा हमारे परिवार के साथ खड़े रहे कंधे से कंधा मिलाकर. उन्हीं की हत्या में मेरा नाम जोड़ना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं ऐसा सोच भी नहीं सकती कि उनकी हत्या में मेरा नाम आए. बार-बार हर हत्याकांड में नाम जोड़ना भी है गलत है."
चरणजीत उर्फ चीनू ने आगे कहा कि पुलिस, प्रशासन और राजनेताओं द्वारा आनंदपाल का नाम बार-बार इसमें जोड़ना गलत है. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. ताकि सच सामने आ सके. आपको बता दें कि सुखदेव हत्याकांड की जांच अब तीन एंगल जाकर पर टिक गई है. और खास बात ये है कि इस हत्याकांड के पीछे तीन नाम भी अहम माने जा रहे हैं. वहीं तीन नाम, जो इस वक्त पुलिस की जांच में सबसे आगे माने जा रहे हैं. उसी में एक नाम है चरणजीत उर्फ चीनू का. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से चीनू का किसी बात को लेकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से विवाद हुआ था.
इसके अलावा पुलिस की हिट लिस्ट में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेनेवाला गैंगस्टर रोहित गोदारा और गैंगस्टर संपत नेहरा है.
पहले बात गैंगस्टर रोहित गोदारा की. जिसने खुलकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करवाने की जिम्मेदारी ली है. उसे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी माना जाता है. रोहित गोदारा और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बीच भी कारोबारियों से वसूली को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि जिन व्यापारियों को गोदारा फोन कॉल पर धमकी देता था, उन्हें गोगामेड़ी अपना समर्थन देकर एक्सटॉर्शन मनी देने से रोकते थे. बीकानेर के कालू थाना इलाके का निवासी रोहित गोदारा इन दिनों दुबई में बैठकर अपना गैंग चला रहा है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







