
Sucess Story: सब्जियों की खेती ने बदली इस शख्स की किस्मत, कमा रहा है बंपर मुनाफा
AajTak
कश्मीर के शोपियां जिले में रहने वाले अयूब के पास 2 एकड़ जमीन है, जिसमें वह अलग-अलग तरह की सब्जियां उगाते हैं. इससे वह सालाना 6 लाख रुपये कमाकर खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. मोहम्मद अयूब का कहना है कि वह अपने खेतों में उन्हीं सब्जियां को लगाते हैं जिनकी बाजार में काफी डिमांड है.
Farmer's Success Story: जम्मू-कश्मीर के शोपियां के रहने एक छोटे से गांव सफा नगरी के रहने वाले मोहम्मद अयूब ने अपनी मेहनत और सोच से साबित कर दिया कि सिर्फ सरकारी नौकरियां ही बेहतर आमदनी का जरिया नहीं हैं. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी और प्राइवेट किसी भी क्षेत्र में उन्हें नौकरी नहीं मिली तो अपनी असफलता से निराश हुए बिना उन्होंने अपने पुश्तैनी जमीन पर ऑर्गेनिक और इनोवेटिव तरीके से खेती स्टार्ट कर दी. इस खेती ने कुछ ही वक्त में मोहम्मद अयूब की किस्मत ही बदल दी.
सालाना 6 लाख रुपये का मुनाफा
मोहम्मद अयूब के पास 2 एकड़ जमीन है. फिलहाल वह कई तरह की सब्जियों की खेती करते हैं. मोहम्मद अयूब के मुताबिक वे सालाना 6 लाख रुपये तक की आमदनी हासिल कर लेते हैं. मोहम्मद अयूब बताते हैं कि वे उन्हीं सब्जियों की खेती करते हैं, जिनकी बाजार में बेहद डिमांड है. वह सर्दियों के दौरान भी अपने खेतों को खाली नहीं छोड़ते हैं.
सेब की कीमतों में काफी गिरावट
मोहम्मद अयूब आगे कहते हैं कि कश्मीर में अधिकतर लोग हॉर्टिकल्चर की खेती को ही तरजीह देते हैं. सेब के अधिकतम उत्पादन के चलते उसके रेट में गिरावट आई है. इस वक्त बाजार में सेब सिर्फ 20 से 25 रुपये किलो का बिक रहा है. वहीं, इसकी जगह वह मूली की खेती से 50 रुपये प्रति किलो तक आमदनी हासिल कर रहे हैं. अयूब के मुताबिक, बेरोजगार युवा भी बाजार में अच्छी डिमांड वाली फसलों की खेती से अच्छी खासी आमदनी हासिल कर सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










