
Success Story: 4 महीने में 32 लाख रुपये का मुनाफा, पपीता-तरबूज बेचकर किसान ने यूं बदली अपनी किस्मत
AajTak
Farmer Success Story: महाराष्ट्र के लातूर के मंगेश शिवराजआप्पा धनासुरे 24 लाख रुपये के पपीते बेच चुके हैं. इनका कहना है कि हर 15 दिन पर वे 20 टन अपने बाग से पपीते की तुड़ाई करते हैं. उनको शुद्ध मुनाफा तकरीबन 18 लाख रुपये का हुआ है. वहीं, वह तरबूज बेचकर भी 14 लाख रुपये का मुनाफा कमा चुके हैं.
महाराष्ट्र के लातूर जिले के किसान ने पपीते के खेती से अपनी किस्मत बदली है. मंगेश शिवराजआप्पा धनासुरे नाम के एक किसान ने पपीते की खेती से महज 4 महीने में लाखों रुपये की कमाई की है. उनकी इस सफलता से प्रेरित होकर अन्य गांवों के किसान भी उनसे पपीते की खेती के गुण सीखने पहुंच रहे हैं.
लगाए थे पपीते के 7000 पौधे
मंगेश शिवराजआप्पा धनासुरे निलंगा तहसील के लिंबाला गांव के निवासी हैं. इन्होंने गांव में ही 6.5 एकड़ जमीन में पपीते की खेती की है. साल 2022 के दिसंबर महीने में इन्होंने करीब पपीते के 7000 पौधों की बुवाई की थी. इसके ऊपर 6 लाख रुपये की लागत आई. महज 8 महीने बाद ही खेत से पपीते का उत्पादन शुरू हो गया. ये बीते अगस्त महीने से पपीते बेच रहे हैं.
पपीता बेचकर 18 लाख का मुनाफा
अभी तक मंगेश शिवराजआप्पा धनासुरे 24 लाख रुपये का पपीता बेच चुके हैं. इनका कहना है कि हर 15 दिन पर वे 20 टन अपने बाग से पपीते की तुड़ाई करते हैं. इनके खेत में उगाए गए पपीते की सप्लाई दिल्ली तक हो रही है. मार्केट में उन्हें 20 रुपये प्रति किलो की दर से रेट मिल रहा है. ऐसे में वे 15 दिन पर 3 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं. इनकी मानें तो अगस्त से लेकर अभी तक वे अपने बाग में 8 बार पपीते की तुड़ाई कर चुके हैं. महज 4 महीने में ही उन्हें 24 लाख रुपये की कमाई हुई है. अगर लागत निकाल दें, तो मंगेश शिवराजआप्पा 4 महीने में 18 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा चुके हैं.
160 टन तरबूज बेचा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










