
Substitute Impact Player Rule: अब IPL में 11 नहीं, 15 खिलाड़ी मैच खेल सकेंगे! BCCI ला रहा ये नया नियम
AajTak
टी20 क्रिकेट को और भी रोचक बनाने के लिए BCCI अब एक नया नियम 'इम्पैक्ट प्लेयर' लाने की तैयारी में है. नियम के तहत मैच में 11 की बजाए 15 खिलाड़ी खेलने के लिए योग्य हो जाएंगे. यानी बीच मैच में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को इस्तेमाल कर प्लेइंग-11 से एक खिलाड़ी को रिप्लेस किया जा सकेगा. जानिए क्या है नियम...
Substitute Impact Player Rule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब एक नया नियम लाने की तैयारी में है. यदि यह नियम आता है, तो मैच में 11 की बजाए 15 खिलाड़ी खेलने के लिए योग्य हो जाएंगे. इस नियम को 'इम्पैक्ट प्लेयर' नाम दिया जा सकता है.
नियम के टेस्टिंग के लिए सबसे पहले घरेलू क्रिकेट में ही यह लागू किया जाएगा. इसी कड़ी में BCCI सबसे पहले 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से यह नया नियम लागू कर सकता है.
अगले साल आईपीएल में लागू हो सकता है नियम
घरेलू क्रिकेट में टेस्टिंग के बाद इस 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को अगले साल होने वाली IPL 2023 सीजन में भी लागू किया जा सकता है. बता दें कि यह नियम ऑस्ट्रेलियाई टूर्नामेंट बिग बैश लीग (BBL) में भी 'एक्स फैक्टर' के नाम से लागू है. मगर वहां 15 की बजाय 13 प्लेयर को खेलने के लिए अनुमति दी जाती है.
बीसीसीआई ने सर्कुलर जारी किया
बीसीसीआई ने सभी राज्यों को एक सर्कुलर भेजा है. इसमे कहा गया है, 'टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए अब नया कुछ लाने की तैयारी है. इसके जरिए फैन्स के साथ प्लेयर्स और टीमों के लिए भी इस फॉर्मेट को और ज्यादा रोचक बनाया जा सके.' नियम किस तरह का होगा, इसको लेकर भी सर्कुलर में बताया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











