
Subsidy News: शहरी लोग भी खेती के इन तरीकों से कमाएं मुनाफा, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी
AajTak
बिहार सरकार छत पर बागवानी योजना के अंतर्गत 50,000 ₹ इकाई लागत पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है. इच्छुक लोग बिहार हॉर्टिकल्चर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस योजना के लिए आवेदन 26 अक्टूबर से शुरू हो चुका है.
Rooftop Farming Subsidy: खेती-किसानी में नई-नई तकनीकें आ गई हैं. इन तकनीकों का उपयोग कर किसान बढ़िया मुनाफा भी कमा रहे हैं. हाल-फिलहाल के वर्षों में छत पर बागवानी करने का चलन बढ़ा है. सरकार भी इस तरह की खेती को प्रोत्साहित कर रही है. यह खेती उन लोगों के लिए वरदान साबित हुई है जो किसानी करने को इच्छुक तो हैं, लेकिन उनके पास जमीन नहीं है.
50 प्रतिशत की सब्सिडी
बिहार सरकार छत पर बागवानी योजना के अंतर्गत 50,000 ₹ इकाई लागत पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है. अगर हिसाब लगाएं तो इस योजना के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. पटना के शहरी क्षेत्र के लोगों को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी. इच्छुक लोग बिहार हॉर्टिकल्चर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस योजना के लिए आवेदन 26 अक्टूबर से शुरू हो चुका है.
इस तरीके से करें छत पर खेती
बता दें कि छत पर सब्जियां उगाकर शहरी क्षेत्र के लोग भी बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. पालक आलू, टमाटर, हरी मिर्च, पुदीना, तोरई, भिंडी जैसे हरी सब्जियां बड़े ही आसानी से छत पर उगाया जा सकता है. इन सब्जियों को छतों पर उगाने के दो तरीके हैं.पहला तरीका है ऑर्गेनिक, इसमें सब्जियों को बोरी, ट्रे और मटके और गमलों में मिट्टी के अंदर लगाया जाता है. इसके विकास के लिए जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है.
हाइड्रोपोनिक तकनीक से भी छतों पर सब्जियां उगाई जा सकती हैं. इस तकनीक की खासियत है कि इसमें पौधों को लगाने के लिए मिट्टी की आवश्यकता ही नहीं पड़ती. इसमें पानी की सहायता से फल और सब्जियां उगाई जाती हैं. इसके अलावा जलवायु नियंत्रण की जरूरत नहीं होती है. हाइड्रोपोनिक खेती करने के लिए करीब 15 से 30 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है. इसमें 80 से 85 प्रतिशत आर्द्रता वाली जलवायु में इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







