
Subsidy News: धान की जगह किसान उगाएंगे ये फसलें तो मिलेंगे पैसे, यहां करें आवेदन
AajTak
Subsidy For Not Sowing Paddy: हरियाणा में भूजल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है. सरकार के लिए ये चिंता का विषय बन रहा है. स्थितियों को संभालने के लिए राज्य सरकार किसानों को धान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. खट्टर सरकार धान की जगह अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती करने पर सब्सिडी भी दे रही है.
Subsidy for sowing other crops instead of Paddy: देश के कई राज्यों में गिरता हुआ भूजल चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में धान की खेती इस संकट को और बढ़ा रही है. हरियाणा के कई जिलों भी पानी का संकट अपने चरम पर है. इसका असर फसल उत्पादन पर भी पड़ रहा है. इस समस्या से बाहर निकलने के लिए हरियाणा सरकार ने फसल विविधिकरण योजना के तहत धान की जगह अन्य फसलों की खेती पर सब्सिडी देने का फैसला किया है.
वैकल्पिक फसलों की खेती पर 7 हजार रुपये
हरियाणा में धान की खेती छोड़ अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती करने पर 7000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. पिछले साल इसका लाभ लेने वाले इस साल भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. इस योजना का फायदा उन किसानों को भी दिया जा रहा है, जिन्होंने इस साल धान की खेती करने की बजाय खेतों को खाली छोड़ रखा है. इस योजना के लिए किसान 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.
इन फसलों पर भी मिलेगी सब्सिडी
वहीं, सरकार ने धान की जगह कम पानी व कम लागत वाली मोटे अनाज की वैकल्पिक फसल (मक्का) की खेती करने पर प्रदेश सरकार 2400 और दलहन फसलों की खेती पर 3600 रुपए प्रति एकड़ अनुदान दे रही है. अगर आप धान की जगह मूंग, उड़द और अरहर की फसल लगाएंगे या लगा चुके होंगे तो आप 2400 रुपये प्रति एकड़ पाने के हकदार होंगे. इसके लिए आप 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.
कहा करें आवेदन?

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








