
Stomach ache: पेट के इन हिस्सों में दर्द हो तो हो जाएं सावधान! हो सकता है किडनी या यूटीआई संक्रमण का संकेत
AajTak
पेट दर्द काफी समान्य है लेकिन अगर किसी को लंबे समय से दर्द हो रहा है तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. पेट के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होना, कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है.
पेट में ऐंठन और सूजन के कारण दिन भर के काम रुक सकते हैं. कुछ मामलों में लोग दवाई ले लेते हैं और उनका दर्द खत्म हो जाता है लेकिन अगर किसी को बार-बार पेट दर्द होता है तो चिंता का विषय हो सकता है और उसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
लंदन की जनरल फिजिशियनजीपी डॉ. हाना पटेल का कहना है कि पेट में दर्द एपेंडिसाइटिस या किडनी संक्रमण के कारण भी हो सकता है जिस पर ध्यान देना जरूरी है. डॉ. हाना ने बताया है कि पेट के किस हिस्से में दर्द हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए.
पेट का निचला दाहिना हिस्सा
आपके पेट के निचले दाहिने हिस्से में लगातार दर्द अपेंडिसाइटिस का एक चेतावनी संकेत हो सकता है और इसे अपेंडिक्स की सूजन भी कहते हैं. अपेंडिक्स एक छोटा सा पतला पाउच होता है जिसकी लंबाई 5 से 10 सेमी होती है. यह लार्ज इंटस्टाइन (आंत) से कनेक्ट रहती है, जहां मल बनता है. यदि किसी को अपेंडिक्स की शिकायत होती है तो उसमें सूजन आ जाती है और वह फट भी सकता है. नेशनल हेल्थ सर्विस का मानना है कि अगर यह फट जाता है तो जिंदगी को खतरा भी हो सकता है.
अपेंडिसाइटिस में आम तौर पर आपके पेट के बीच से दर्द से शुरू होता है जो कुछ घंटों के अंदर दाहिनी ओर निचले हिस्से तक पहुंच जाता है. फिर उस हिस्से पर दवाब पढ़ने, खांसने या यहां तक कि सिर्फ चलने से दर्द बढ़ जाता है.
पेट के निचले हिस्से के बीच में दर्द

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










