
Steve Smith: स्टीव स्मिथ का तूफान, जड़ी डबल सेंचुरी, कर ली डॉन ब्रैडमैन की बराबरी
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डबल सेंचुरी जमाई. 200 रनों की नाबाद पारी में स्टीव स्मिथ ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए, साथ ही उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी भी की.
एक दिसंबर से क्रिकेट वर्ल्ड में एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट की बहार लौट आई है. पाकिस्तान-इंग्लैंड के अलावा इस वक्त ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज़ की सीरीज़ भी चल रही है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इस मैच में धमाकेदार डबल सेंचुरी जड़ी और कई रिकॉर्ड बना डाले.
स्टीव स्मिथ ने 311 बॉल पर अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का चौथा दोहरा शतक है. अपनी पारी में स्टीव स्मिथ ने 17 चौके जड़े और पारी में नाबाद 200 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपनी पारी 598/4 पर घोषित कर दी. इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लैबुशेन ने भी डबल सेंचुरी जड़ी थी.
स्टीव स्मिथ का टेस्ट करियर:
88 मैच, 155 पारी, 8361 रन, 61.48 औसत, 29 शतक, 4 दोहरे शतक, 36 अर्धशतक, 239 हाईस्कोर
शतकों के मामले में डॉन ब्रैडमैन की बराबरी स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में जब अपना 29वां शतक पूरा किया, इसी के साथ वह टेस्ट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड डॉन ब्रैडमेन के बराबर पहुंच गए हैं. इसी 29वें शतक को स्टीव स्मिथ ने दोहरे शतक में तब्दील किया. जिन्होंने सिर्फ 52 मैच में ही 29 टेस्ट शतक जड़े थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल रिकी पोंटिंग (41), स्टीव वॉ (32) और मैथ्यू हेडन (30) के ही उनसे ज्यादा शतक हैं.
Fourth Test match double century for Steve Smith! #AUSvWI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









