
IND vs PAK Match LIVE Score Update: भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश का खलल... मुकाबला धुला तो क्या होगा?
AajTak
IND vs PAK Match LIVE Score Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है. इससे पहले पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप में अमेरिकी जैसी नई टीम ने करारी शिकस्त दी थी. जबकि दूसरी ओर भारत ने अपना पहला मैच जीता है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था.
IND vs PAK Match LIVE Score Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है. मगर इससे पहले न्यूयॉर्क में तेज बारिश शुरू हुई, जिसके कारण टॉस में देरी हो रही है. हालांकि बारिश रुक गई है, जब जल्द ही टॉस हो सकता है. यह मैच ग्रुप-ए के तहत न्यूयॉर्क में हो रहा है.
Accuweather के मुताबिक न्यूयॉर्क में आज बारिश की 42% संभावना है. यदि बारिश से मैच धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा. बता दें कि ग्रुप मैचों के लिए ICC ने रिजर्व डे या अतिरिक्त समय का प्रावधान नहीं किया है.
यह दोनों ही टीमों भारत और पाकिस्तान का इस वर्ल्ड कप में दूसरा मुकाबला है. इससे पहले पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप में अमेरिकी जैसी नई टीम ने करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद से ही बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. जबकि दूसरी ओर भारत ने अपना पहला मैच जीता है.
USA जैसी कमजोर टीम से हार चुका पाकिस्तान
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था. यह इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच था, जिसे उसने 46 गेंद बाकी रहते जीत लिया था. अब कप्तान रोहित पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भी उसी मैच विनिंग टीम को उतार सकते हैं. यानी बदलाव की गुंजाइश ना के बराबर है.
दूसरी ओर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम अपनी प्लेइंग-11 में इमाद वसीम को एंट्री दे सकते हैं. जबकि आजम खान को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. बता दें कि इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान को USA ने हराया था. उस मैच में चोट के कारण इमाद खेल नहीं सके थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












