
India vs Pakistan Match Preview 2024, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, बाबर-सेना को धूल चटाएगी रोहित ब्रिगेड, जानें मैच से जुड़ी ABCD
AajTak
Ind vs Pak T20 World Cup 2024, Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप आज भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने जा रही है. यह मैच न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा. टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा ही भारी रहा है.
Ind vs Pak T20 World Cup 2024, Match Preview: आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 में आज (9 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. न्यूयॉर्क में होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम अमेरिका से हारकर पूरी तरह बैकफुट पर है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वहीं बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.
नसाऊ की ड्रॉप-इन पिच पर उठ रहे सवाल
भारत-पाकिस्तान का यह मैच 34000 दर्शक क्षमता वाले नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होना है. इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. एडिलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियन हॉग के मार्गदर्शन में अप्रैल में यहां चार ड्रॉप-इन पिचें बिछाई गई जो अभी तक सेट नहीं हो पाई हैं. पिच से मिल रहा असमान उछाल बल्लेबाजों की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी, जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था.
Excitement, Anticipation, Energy and a lot of buzz ahead of a riveting contest 🤩 New York gets ready for an epic clash and #TeamIndia fans are pumped 🆙 for #INDvPAK 🙌 - By @RajalArora WATCH 🎥 🔽 #T20WorldCup https://t.co/g8k1L5FC0m
पाकिस्तान टीम ने अभी तक नसाउ स्टेडियम में कोई मैच नहीं खेला है. पहले मैच में अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तानी टीम गुरुवार की रात ही यहां पहुंची है. उन्हें हालात के अनुरूप ढलने का मौका नहीं मिल सका है, जिसका उन्हें नुकसान हो सकता है. भारत से हारने पर सुपर आठ स्टेज में उसके प्रवेश की राह लगभग असंभव हो जाएगी.
क्या कुलदीप को मिलेगा चांस?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












