
MCA President Amol Kale Passed Away: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद MCA अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन... स्टेडियम में देखा था मुकाबला
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार (9 जून) को भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 6 रनों से दमदार जीत दर्ज की. मगर इसी मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई.
MCA President Amol Kale Passed Away: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार (9 जून) को भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 6 रनों से दमदार जीत दर्ज की. मगर इसी मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई.
यह मैच देखने के लिए अमेरिका पहुंचे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन हो गया. वो स्टेडियम में बैठकर यह मैच देख रहे थे. मैच के बाद उनकी तबीयत खराब हुई और हार्ट अटैक से निधन हो गया.
अमोल काले को देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता था. बता दें कि अमोल MCA के अधिकारियों के साथ यह भारत-पाकिस्तान मुकाबले देखने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे. यह महामुकाबला नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












