
SSY Scheme: बिटिया कहेगी- थैंक्यू पापा, उसके नाम पर आज ही खुलवाएं ये खाता... संवर जाएगा भविष्य!
AajTak
SSY Scheme के तहत पहले दो बेटियों के खाते पर ही 80C के तहत निवेश पर टैक्स में छूट का लाभ मिलता था. लेकिन हालिया बदलाव के बाद अब एक बेटी के बाद अगर दो जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं, तो उनके खाते पर भी टैक्स में छूट मिलेगी.
केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, इनमें से एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) खासी पॉपुलर है. ये स्मॉल सेविंग स्कीम एक लॉम्ग टर्म इन्वेस्टमेंट योजना है, जो बेटियों आपकी बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने में मददगार होगी. दरअसल, इस एक स्कीम से बेटी की पढ़ाई से शादी तक की टेंशन कम हो सकती है. इसमें निवेश पर 8 फीसदी की दर से ब्याज (SSY Scheme Interest Rate) दिया जा रहा है.
250 रुपये से खुलवा सकते हैं अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत आठ साल पहले यानी साल 2015 में की गई थी. ये स्कीम 21 साल की है, लेकिन बेटी के माता-पिता को शुरुआत के 15 साल तक ही पैसा जमा करना पड़ता है. छह साल तक अकाउंट बिना पैसा जमा किए ही ऑपरेशनल बना रहता है. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर ही खुलता है. इस स्कीम के तहत सालाना 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं. फरवरी 2023 तक इस योजना के तहत लगभग 3 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खोले जा चुके हैं.
21 साल में मैच्योर होती है स्कीम जैसा कि बताया गया है कि SSY Scheme का मैच्योरिटी पीरियड 21 साल का है. यानी पूरी रकम इस अवधि के बाद ही निकाली जा सकती है, लेकिन लड़की की उम्र 18 साल होने के बाद पढ़ाई के लिए इस खाते से राशि निकाली जा सकती है. शिक्षा के लिए भी अकाउंट में जमा बैलेंस का 50 फीसदी ही निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको बेटी की शिक्षा से जुड़े दस्तावेज प्रूफ के तौर पर देने होंगे. पैसा किस्त या एकमुश्त भी ले सकते हैं, लेकिन साल में एक बार ही मिलेगा और पांच साल तक आप किस्तों में पैसा निकाल सकते हैं.
शादी के लिए इतने पैसे की निकासी शिक्षा के बाद अगर बात करें बेटी की शादी के लिए पैसा निकालने की प्रक्रिया की, तो इसके लिए अकाउंट में जमा कुल राशि का 50 फीसदी हिस्से की ही निकासी की जा सकती है. शादी के एक महीने पहले से लेकर तीन महीने बाद तक पैसे की निकासी की जा सकती है. लेकिन पूरा पैसा बेटी की उम्र 21 साल पूरी होने के बाद ही मिलेगा.
ऐसे मिलेंगे 60 लाख रुपये सरकार की इस पॉपुलर स्कीम के तहत ब्याज दर 8 फीसदी है. इस हिसाब से अगर आप बेटी के जन्म के बाद हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करता है, तो एक साल में वो 1,50,000 लाख रुपये जमा करेंगे. इस तरह वो 15 साल में 22,50,000 रुपये निवेश करेंगे. अब अगर 8 फीसदी के हिसाब से देखें, तो 44,84,534 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे. इस तरह वो अपनी बेटी के लिए स्कीम के मैच्योर होने तक 67,34,534 रुपये जमा कर लेंगे.
टैक्स छूट का भी मिलता है लाभ पहले इस योजना में दो बेटियों के खाते पर ही 80C के तहत टैक्स में छूट का लाभ मिलता था. लेकिन बीते दिनों स्कीम के नियमों में बदलाव हुआ और अब एक बेटी के बाद अगर दो जुड़वा बेटियां पैदा होती हैं, तो उनके खाते पर भी टैक्स में छूट मिलेगी. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना खाते में निवेश की रकम कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या किसी ऐसे तरीके से भी जमा कराई जा सकती है, जिसे बैंक स्वीकार करता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









