
SSC-CGL भर्ती को लेकर नया बवाल, क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी पर DMK नेता कनिमोझी ने जताया विरोध
AajTak
SSC-CGL Recruitment 2022: एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) सीजीएल 2022 परीक्षाओं में सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी भाषा के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में डीएमके नेता कनिमोझी ने अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी को लेकर विरोध जताया है.
रोजगार के सवाल को लेकर चौतरफा घिरी केंद्र सरकार के सामने अब एक नया सवाल खड़ा हो गया है. ये सवाल डीएमके नेता कनिमोझी ने SSC-CGL Recruitment 2022 की परीक्षाओं को लेकर उठाया है. उनका आरोप है कि इन परीक्षाओं में क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी की गई है. क्षेत्रीय भाषाओं का उपयोग नहीं करने का वह विरोध करती हैं.
गैर हिंदी भाषा को शामिल न करने का विरोध
कनिमोझी ने ट्वीट किया कि वह केंद्र सरकार की उस घोषणा का कड़ा विरोध करती हैं, जिसमें केंद्र सरकार के विभागीय पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सीजीएल परीक्षाओं में केवल अंग्रेजी और हिंदी का उपयोग करने की बात कही गई है. भारतीय संघ की संप्रभुता इसके बहुलवाद में निहित है.
सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में होगी परीक्षा
बता दें कि SSC ने केंद्र सरकार के विभागों में करीब 20 हजार सरकारी नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी की है. यह परीक्षा सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित की जाएगी. इसी बात को लेकर भाषा का विवाद खड़ा हुआ है और इसका कड़ा विरोध हो रहा है.
किन पदों पर निकलीं भर्तियां?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










