
SSC एग्जाम विवाद: सवाल गलत साबित हुए तो छात्रों को वापस मिलेंगे पैसे, केंद्रीय मंत्री के साथ शिक्षकों की अहम मीटिंग
AajTak
केंद्रीय मंत्री के साथ मीटिंग में तय किया गया कि वेट लिस्ट की जगह पर स्लाइडिंग रैंक सिस्टम लागू किया जाएगा. सीजीएल एग्जाम्स 13 अगस्त से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, आयोजित किए जाएंगे. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
पिछले दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से SSC प्रोटेस्ट को लेकर अभ्यर्थियों के समर्थन में दिल्ली पहुंचे थे. सभी शिक्षक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से आयोजित परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली स्थित कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग कार्यालय (DOPT) के पास जमा हुए थे. अब मामले में नया अपडेट सामने आया है. आज यानी सोमवार शाम को कुछ कोचिंग सेंटर्स के टीचर्स ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्री जितेंद्र सिंह और एसएससी अध्यक्ष गोपालकृष्णन से मुलाकात की.
मीटिंग में एसएससी और रेलवे एग्जाम्स पर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. अगर छात्रों के आरोप के तहत एग्जाम में पूछे गए सवाल गलत साबित होते हैं, तो छात्रों को प्रति प्रश्न ₹100 की राशि वापस की जाएगी. सीपीयू के परिणाम एक हफ्ते में घोषित किए जाएंगे.
वेट लिस्ट की जगह पर स्लाइडिंग रैंक सिस्टम लागू किया जाएगा. सीजीएल एग्जाम्स 13 अगस्त से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, आयोजित किए जाएंगे. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
एसएससी एग्जाम में बैठने वाले 5 लाख स्टूडेंट्स में से करीब 55 हजार प्रभावित छात्रों की लिस्ट तैयार की जाएगी.
बैठक के बाद मंत्री ने आश्वासन दिया है कि विक्रेताओं की चिंता शिक्षकों की नहीं होनी चाहिए. परीक्षा का संचालन शिक्षकों की चिंता का विषय होना चाहिए.
SSC फेज 13 की परीक्षा में क्या गड़बड़ी पाई गई?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










