
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों की 'सरकार', राष्ट्रपति भवन में की 'कैबिनेट' मीटिंग, PM के घर उड़ाई दावत
AajTak
शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आवास और फिर राष्ट्रपति सचिवालय पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद रविवार को प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास टेंपल ट्री भी पहुंच गए थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवास से नहीं जाएंगे.
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा करने वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का धमा-चौकड़ी जारी है. रविवार को प्रदर्शनकारियों ने एक नकली कैबिनेट बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ देश के आर्थिक संकट पर चर्चा भी की. इसके अलावा मॉक कैबिनेट बैठक में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर पर हुए आगजनी पर चर्चा की.
IMF (अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) के साथ मॉक मीटिंग में प्रदर्शनकारियों ने एक विदेशी युवक को भी शामिल कर लिया था. विदेशी युवक प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद राष्ट्रपति भवन में घूमने गया था. बता दें कि राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद गोटबाया के बेडरूम, स्विमिंग पूल, जिम में घूमते और मस्ती करते देखा गया था.
राष्ट्रपति गोटबाया हो गए हैं अंडरग्राउंड?
शनिवार को प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने के बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने आधिकारिक आवास से भाग निकले थे. वे कहां गए हैं, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. आशंका जताई जा रही है कि 73 साल के गोटबाया राजपक्षे अभूतपूर्व आर्थिक संकट को लेकर जनता के भारी आक्रोश के कारण परिवार समेत अंडरग्राउंड हो गए हैं.
हालांकि गोटबाया राजपक्षे की ओर से संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को एक अज्ञात स्थान से सूचना दी गई है कि वे 13 जुलाई यानी कि बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे. उधर, प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने भी इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के इस्तीफे की पेशकश के बावजूद उन्हें नहीं बख्शा और राजधानी के एक संपन्न इलाके में उनके निजी आवास को आग के हवाले कर दिया.
मई में राष्ट्रपति के बड़े भाई को छोड़ना पड़ा था पीएम पद

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







