
SpiceJet फ्लाइट अचानक आने लगी नीचे, श्रीनगर एयरपोर्ट पर करानी पड़ी प्रायोरिटी लैंडिंग
AajTak
दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-385 की दबाव की समस्या के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी.विमान में 205 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे, किसी यात्री को चिकित्सकीय मदद की ज़रूरत नहीं पड़ी. अब विमान का निरीक्षण किया जाएगा.
दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट की शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर प्रायोरिट लैंडिंग करानी पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि स्पाइसजेट की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट अचानक तेज़ी से नीचे आने लगी. तभी कैप्टन ने एयरपोर्ट से तुरंत प्रायोरिटी लैंडिंग की अनुमति मांगी. दरअसल, फ्लाइट में केबिन प्रेशर की चेतावनी मिली थी. इसके बाद फ्लाइट SG-385 को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक स्पाइसजेट की इस फ्लाइट में 4 बच्चों सहित 205 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि दबाव की समस्या के कारण फ्लाइट की प्रायोरिटी लैंडिंग कराई गई. उन्होंने बताया कि विमान शुक्रवार दोपहर 3:27 बजे सुरक्षित उतर गया.
अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों या चालक दल के सदस्यों ने किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता का अनुरोध नहीं किया. उन्होंने आगे कहा कि विमान का आवश्यक निरीक्षण किया जाएगा.
स्पाइसजेट का बयान
इस घटना को लेकर स्पाइसजेट का आधिकारिक बयान भी सामने आया है. एयरलाइन ने कहा कि आज दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट SG 385 में अप्रोच के दौरान केबिन एल्टीट्यूड वॉर्निंग मिली. इसके बाद विमान कुछ देर तेज़ी से नीचे आया. क्रू ने तय नियमों के अनुसार सभी ज़रूरी जांचें कीं और कैप्टन ने एहतियातन प्रायोरिटी लैंडिंग की अनुमति मांगी. विमान सुरक्षित श्रीनगर उतरा. सभी यात्री और क्रू सामान्य रूप से बाहर आ गए.क्या होती है केबिन एल्टीट्यूड वॉर्निंग?
केबिन एल्टीट्यूड वॉर्निंग तब जारी की जाती है, जब विमान के केबिन के अंदर हवा का दबाव कम हो जाता है. आमतौर पर चेतावनी जारी होने के बाद विमान में ऑक्सीजन मास्क लगा दिए जाते हैं. ऐसे में विमान को जल्दी से नीचे उतरने की जरूरत होती है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








