
Special Trains: रेलवे ने इन 14 स्पेशल ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, देखें रूट्स और टाइम टेबल
AajTak
Indian Railways Special Trains List: यात्रियों की सुविधा के लिए 14 अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों को दोबारा शुरू किया जा रहा है. इनका समय और ठहराव पहले की तरह ही जारी रहेगा.
इंडियन रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार की कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक जनता की सुविधा के लिए 14 अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों को दोबारा शुरू किया जा रहा है. इनका समय और ठहराव पहले की तरह ही जारी रहेगा. इन सभी ट्रेनों में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे. साथ ही इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे द्वारा जारी कोरोना वारयस के मानकों का पालन करना होगा. इन ट्रेनों की होगी दोबारा शुरुआत... > 05145 छपरा-सीवान विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 26 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05146 सीवान-छपरा विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 27 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05153 सीवान-गोरखपुर (वाया कप्तानगंज) विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 26 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05154 गोरखपुर-सीवान (वाया कप्तानगंज) विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 26 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05151 भटनी-बरहज बाजार विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 22 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05152 बरहज बाजार-भटनी विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 22 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05133 औंड़िहार-जौनपुर विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 25 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05134 जौनपुर-औंड़िहार विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 25 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05143 औंड़िहार-जौनपुर विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 27 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05144 जौनपुर-औंड़िहार विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 27 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05122 छपरा कचहरी-थावे विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 21 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05121 थावे-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 21 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05124 छपरा कचहरी-थावे विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 21 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. > 05123 थावे-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 21 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










