
Sovereign Gold Bond Scheme: लंबे इंतजार के बाद मौका, फिर सस्ता सोना बेचेगी सरकार, जानें रेट
AajTak
Sovereign Gold Bond Scheme 2022-23: निवेश के लिए सोने की खपत और देश में इसके आयात को कम करने के लिए RBI ने नवंबर 2015 में Sovereign Gold Bond Scheme शुरू की थी. RBI भारत सरकार की ओर से हर वित्त वर्ष में इसकी कई सीरीज जारी करती है.
गिरते शेयर बाजार ने अगर आपको परेशान कर रखा है, तो अब आपके लिए सोने में इन्वेस्ट करने का बढ़िया मौका है. लंबे समय के बाद सरकार गोल्ड बॉन्ड (Invest in Gold Bond) रिलीज करने जा रही है. ये वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सॉवरेन गोल्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme)की पहली सीरीज होगी. जानिए इस बार किस रेट पर मिल रहा है सोना...
20 से 24 जून तक मिलेगा मौका अगर आप गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास 20 जून से 24 जून का वक्त होगा. इस बार गोल्ड बांड के लिए इश्यू प्राइस 5091 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. वहीं अगर आप डिजिटल मोड या ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं, तो आपको हर ग्राम के लिए 50 रुपये की छूट मिलेगी. यानी तब आपको गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5041 रुपये पड़ेगा.
क्या है Sovereign Gold Bond स्कीम निवेश के लिए सोने की खपत और देश में इसके आयात को कम करने के लिए RBI ने नवंबर 2015 में Sovereign Gold Bond Scheme शुरू की थी. RBI भारत सरकार की ओर से हर वित्त वर्ष में इसकी कई सीरीज जारी करती है. हर सीरीज के लिए उस समय के सोने के दाम के अनुरूप गोल्ड बॉन्ड का दाम तय किया जाता है.
Sovereign Gold Bond में निवेश की लिमिट कोई व्यक्ति एक बार में 1 ग्राम से शुरू करके कुल 4 किलोग्राम तक के मूल्य के बराबर Sovereign Gold Bond खरीद सकता है. हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के लिए भी ये लिमिट 4 किलोग्राम है, जबकि ट्रस्ट इत्यादि के लिए 20 किलोग्राम है.
Sovereign Gold Bond पर रिटर्न Sovereign Gold Bond का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल होता है. जबकि 5 साल का लॉक-इन पीरियड है. अगर आपको उससे पहले इसे भुनाना है तो आप इसे स्टॉक मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं. इस बांड पर आपको 2.5% का ब्याज मिलता है साथ में बांड भुनाने के वक्त जो सोने का मूल्य होता है उसके हिसाब से इसका दाम मिलता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









