
Sonipat: पति ने संदूक में छुपा रखी थी बंदूक, जानिए कैसे एक धमकी ने खोल दिया राज
AajTak
सोनीपत के सेक्टर 23 में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इस पर पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली और पति की अवैध पिस्तौल के बार में पुलिस को सारी जानकारी दे दी. पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
हरियाणा के सोनीपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सेक्टर 23 में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. पत्नी ने डायल 112 पर कॉल करके घर पर पुलिस बुला ली और पति को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार करवा दिया.
गिरफ्तार आरोपी रोहित के पास से पुलिस को 23 कारतूस और 32 एमएम की पिस्तौल मिली है. इसे पुलिस ने तुरंत ही कब्जे में ले लिया. आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे जान से मारने के लिए बंदूक को संदूक में छुपाई है.
पुलिस पता करेगी, कहां से मिली पिस्तौल
पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध बंदूक बरामद की और आरोपी पति रोहित को धर दबोचा. कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस आरोपी की रिमांड लेगी, ताकि इससे गहनता से पूछताछ की सके कि उसके पास ये पिस्तौल कहां आई.
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि रविवार डायल 112 पर हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 23 में पति-पत्नी का झगड़ा हो गया है. इस पर हम मौके पर पहुंचे और वहां पर मौजूद महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए एक पिस्तौल छुपा कर रखी है.
पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर बंदूक बरामद कर ली और आरोपी पति रोहित को धर दबोचा. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इससे गहनता से पूछताछ हो सके कि आखिरकार रोहित यह पिस्तौल किस शख्स खरीद कर लेकर आया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










