
Snowfall Updates: वैष्णो देवी में सीजन की पहली बर्फबारी, गुलमर्ग-सोनमर्ग में बिछी बर्फ की सफेद चादर, देखें मनमोहक वीडियो
AajTak
जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बर्फ की चादर बिछी नजर आई. बर्फ और रात के अंधेरे में चमकता हुआ मंदिर बेहद शानदार लग रहा है. सीजन की पहली बर्फबारी का शानदार नजारा मनमोहक है.
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो चुका है. समय के साथ-साथ बर्फबारी अब अपने पैर पसार रही है. आज जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर इलाकों में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई. वहीं, कश्मीर के ऊपरी इलाकों समेत उत्तराखंड की भी की जगहों पर बर्फबारी देखी गई.
वैष्णो देवी में सीजन की पहली बर्फबारी
वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बर्फ की चादर बिछी नजर आई. बर्फ और रात के अंधेरे में चमकता हुआ मंदिर बेहद शानदार लग रहा है. ये सीजन की पहली बर्फबारी है, जिसका नजारा बेहद मनमोहक है.
श्रीनगर में भी बर्फबारी की शुरुआत
वहीं, कश्मीर के ऊपरी इलाकों में तो पिछले हफ्ते से बर्फबारी की सिलसिला शुरू हो गया लेकिन श्रीनगर में आज सीजन में पहली बार बर्फ गिरी. श्रीनगर की सड़कों के किनारे बर्फ की सफेद चादर देखी जा सकती है.
गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी का सिलसिला जारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










