
SL-W vs IND-W: श्रीलंका के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी भारतीय टीम? जानें वजह
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरीं. भारतीय खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति सम्मान और एकजुटता दिखाने के लिए ऐसा किया.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल (मंगलवार) को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी और कुछ लोग घायल हुए थे. Fm आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है. क्रिकेट जगत के सितारे भी इस घटना पर दुख और आक्रोश जता रहे हैं और आतंकियों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.
अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी 27 अप्रैल (रविवार) को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के ओपनिंग मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरीं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति सम्मान और एकजुटता दिखाने के लिए ऐसा किया. यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया है.
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 39-39 ओवरों का कर दिया गया. मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम की ओर से स्पिनर नल्लापुरेड्डी चरणी और तेज गेंदबाज काशवी गौतम को इस मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला. दोनों खिलाड़ियों का ये डेब्यू मैच रहा. बता दें कि इस ट्राई सीरीज में शामिल तीसरी टीम साउथ अफ्रीका है.
श्रीलंकाई टीम की प्लेइंग-11: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हंसिमा करुणारत्ने, पिउमी बदलगे, अचिनी कुलासुरिया, इनोका रणावीरा, मल्की मदारा.
भारतीय टीम की प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में भी खिलाड़ी आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. 23 अप्रैल को मुंबई इंडियस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे. साथ ही पहलगाम हमले के मृतकों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया था. इसी तरह 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मुकाबले में भी पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











