
SIT Chargesheet: डील किसी और की, निशाना बने अतीक-अशरफ... 10 लाख की सुपारी और जिगाना पिस्टल की कहानी
AajTak
अतीक-अशरफ की हत्या के पीछे सनी सिंह, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य नाम के वही तीन लड़के थे, जो पत्रकारों के भेष में दोनों के करीब पहुंचे थे और बिल्कुल प्वाइंट ब्लैंक रेंज से उन्हें अपनी गोलियों का निशाना बनाया था. SIT ने चार्जशीट में कई चौंकानेवाले खुलासे किए हैं.
Atik-Ashraf Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस अभिरक्षा के बीच तीन शूर्टस ने सरेआम मार डाला था. इस दोहरे हत्याकांड को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. कहीं रंजिश की बात थी तो कहीं पुरानी दुश्मनी का जिक्र. लेकिन जब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की और उस चार्जशीट से निकलकर कहानी सामने आई तो मामला पूरा उलट गया.
15 अप्रैल 2023, प्रयागराज
रात के 10 बजकर 35 मिनट का वक्त था. शहर के कॉल्विन अस्पताल के बाहर नई उम्र के तीन लड़कों ने अचानक यूपी के खूंखार गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर हर किसी को चौंका दिया था. उस रात ये देश की सबसे बड़ी ख़बर बन गई थी. दरअसल, कत्ल की ऐसी वारदात इससे पहले कभी किसी ने नहीं देखी थी. टीवी कैमरों पर लाइव... सैकड़ों लोगों की आंखों के सामने... वो भी पुलिस हिरासत में सरेआम.. डबल मर्डर.
एसआईटी की चार्जशीट में हैरान करनेवाला खुलासा
उस वारदात के ठीक तीन महीने बाद यूपी पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी ने इस सिलसिले में चार्जशीट दाखिल कर दी. जिसने एक बार फिर से हर किसी को हैरान कर दिया है. क्योंकि इस चार्जशीट के मुताबिक अतीक और अशरफ जैसे बड़े माफिया भाइयों के कत्ल के पीछे ना तो कोई बड़ी साज़िश थी और ना ही कोई ऐसा मास्टरमाइंड जो पर्दे के पीछे हो.
सिर्फ माफिया डॉन बनना था कातिलों का मकसद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










