
SIR विवाद के बाद चुनाव आयोग EVM पर भी अलर्ट, फूंक-फूंककर रखे कदम
AajTak
SIR पर हुए भारी बवाल के बाद चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले से ही सतर्क हो गया है. विपक्ष के आरोपों से सबक लेते हुए चुनाव आयोग ने ईवीएम और वोटिंग प्रक्रिया पर किसी तरह का विवाद न उठे, इसके लिए खास एहतियाती इंतजाम कर रहा है.
चुनाव आयोग के SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण पर जिस तरह बवाल हुआ, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त हद से ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं. चुनाव तारीखों की घोषणा की पूर्व संध्या पर चुनाव आयोग की तरफ से जो जानकारियां दी गईं, साफ हो गया कि चुनाव आयोग किसी भी सूरत में राजनीतिक दलों को सवाल खड़ा करने का मौका नहीं देना चाहता है.
और इस बीच, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे, और 14 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे भी आ जाने की अपेक्षा है - और जिस तरह से चुनाव आयोग बिहार चुनाव प्रयासरत है, लगता है ईवीएम पर भी सवाल न उठने देने के इंतजाम किए जा रहे हैं.
चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर IAS अफसर होंगे, और वे बिहार से बाहर के होंगे. पर्यवेक्षकों के नंबर भी ECI की वेबसाइट पर दिए जाएंगे. अगर किसी को कोई शिकायत हो तो सीधे ऑब्जर्वर्स को बताया जा सकेगा.
पहले से ही अलर्ट है चुनाव आयोग
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कहना था, चुनाव खत्म होने के बाद राजनीतिक पार्टियों और पत्रकारों को आंकड़ों की आवश्यकता होती है, और उसके लिए भी व्यवस्था कर दी गई है. ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अब नए सिस्टम से चुनाव खत्म होने के कुछ दिनों के अंदर ही चुनाव से संबंधित सभी आंकड़े आयोग की वेबसाइट पर मिल जाएगी.
साथ ही, चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया में ऐसे एहतियाती उपाय किए हैं, जिनकी बदौलत उन विवादों को टाला जा सके, जिनके जरिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाने लगते हैं - और अक्सर उनमें से एक EVM भी होता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










