
Sidhu Moosewala Murder: जेल में बैठकर लॉरेंस ने ऐसे रची सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश
AajTak
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने खतरनाक प्लानिंग रची थी. उसने अपने भाई और भांजे को विदेश भेजवा दिया. ताकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार न कर सके.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने ऐसी प्लानिंग बनाई जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इतना ही नहीं प्लानिंग ऐसी की कोई भी जांच एजेंसी चकमा खा जाए. सिद्धू की हत्या के लिए प्लानिंग के तहत लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई को देश से फरार करवाया. लॉरेंस ने कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ की मदद से अपने भाई अनमोल को भारत से बाहर यूरोप में शिफ्ट करवाया. लॉरेंस का भाई अनमोल फिलहाल यूरोप में है.
लॉरेंस ने भाई अनमोल को यूरोप भेजा आज तक/इंडिया टुडे को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश जेल में बैठे लॉरेंस ने कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से फोन पर बातचीत करके रची थी. सिद्धू की हत्या की फूल प्रूफ प्लानिंग होने के बाद सबसे पहले लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से छूटे अपने भाई अनमोल को गोल्डी बराड़ की मदद से भारत से फरार करवाया और यूरोप में कहीं शिफ्ट करवा दिया.
लॉरेंस ने भांजे सचिन बिश्नोई को भी फरार करवाया इतना ही नहीं लॉरेंस ने अपने भांजे सचिन बिश्नोई को भी भारत से गोल्डी बराड़ की मदद से फरार करवाया. सचिन फिलहाल देश के बाहर किसी दूसरे देश में बैठा हुआ है. लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन जैसे ही देश से फरार हुए दोनों गोल्डी बराड़ के साथ जुड़े और प्लानिंग हुई. फिर पंजाब के मानसा में सिद्धू की हत्या को अंजाम दिया गया.
रेकी करवाई, गाने में हथियार के इस्तेमाल से खफा था लॉरेंस भाई और भांजे को भारत से फरार करवाने का मकसद था कि सिद्धू की हत्या के केस के बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार न कर पाए. लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए 7 अगस्त 2021 को विक्की मिडूखेड़ा की हत्या के बाद से रेकी की जा रही थी.
घर में घुस कर मारने की थी प्लानिंग लेकिन सिद्धू अपने आस पास सुरक्षा की वजह से बच जा रहा था. एक बार ये भी प्लान बनाया गया था कि सिद्धू को घर में घुस कर मारा जाए. लॉरेंस के मुताबिक सिद्धू न सिर्फ उसके विरोधी गैंग के साथ जुड़ा हुआ था, बल्कि वो अपने गानों और गानों में हथियारों के इस्तेमाल से हम लोगों को चैलेंज करता था.
लॉरेंस से लगातार फोन से कॉनटैक्ट में था कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ आज तक/इंडिया टुडे को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में लगातार फोन का इस्तेमाल करता था. जेल से फोन के जरिए वो गोल्डी से बात करता था. किसको धमकी देना है, किससे रंगदारी वसूलना है किस पर गोली चलवाना है सब फोन पर लॉरेंस तय करता था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










