
Sidhu Moosewala Murder: छोटे से पंजाब में देश की 10% बंदूकें-कई गैंग एक्टिव, सिद्धू मूसेवाला की हत्या से सवालों में गन कल्चर
AajTak
Sidhu Moosewala Murder: पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वहां के गन कल्चर पर भी बहस छिड़ गई है. पंजाब में हर एक हजार लोगों पर 13 बंदूकें हैं. पंजाब में देश की महज 2% आबादी है, लेकिन वहां देश की 10% से ज्यादा लाइसेंसी बंदूकें हैं.
पंजाब, भारत के उत्तर-पश्चिम में पड़ता है. पाकिस्तान से सटा हुआ है. गुरु नानक देव ने यहीं सिख धर्म की स्थापना की थी. ये एक ऐसा राज्य है जहां सालाना पौने दो करोड़ टन गेहूं और सवा करोड़ टन चावल पैदा होता है. लेकिन ये वही राज्य है जहां बड़े-बड़े गैंगस्टर भी पैदा हुए. और इन गैंगस्टर्स की गैंगवॉर भी हुईं. अब फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यहां की गैंग फिर से चर्चा में हैं.
पंजाब के गैंगवॉर की कहानी किसी हिंदी फिल्म से कम नहीं है. यहां ठीक वैसा ही गैंगवॉर चलती है, जैसे किसी फिल्म में हो. एक गैंग का आदमी दूसरी गैंग के आदमी को मारता है और फिर उसका बदला लेने के लिए दूसरी गैंग का आदमी पहली गैंग के आदमी को मारता है. सिलसिला ऐसा ही चलता रहता है और मौत पर मौत होती रहती हैं.
अब इसी गैंगवॉर ने पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू की जान ले ली. पुलिस ने भी हत्या की इस घटना को गैंग से जोड़कर बताया है. शुभदीप सिंह को सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है. लाखों लोग उन्हें फॉलो करते थे. उनकी जान ऐसे दिन हुई, जब एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा वापस ली गई थी. सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और उनके बड़े भाई गोल्डी बराड़ ने ली.
लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल से ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग की गई. वहीं, गोल्डी बराड़ कनाडा में रहता है.
अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या विक्रम सिंह उर्फ विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के बदले में की गई है. मिद्दुखेड़ा यूथ अकाली दल का नेता था, जिसकी हत्या 8 अगस्त 2021 को मोहाली में दिनदहाड़े कर दी गई थी. मिद्दुखेड़ा गैंगस्टर बिश्नोई का बेहद करीबी था. मिद्दुखेड़ा की हत्या में सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगन प्रीत सिंह का नाम सामने आया था. लेकिन पुलिस उसे पकड़ पाती, उससे पहले ही वो ऑस्ट्रेलिया भाग गया.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के गन कल्चर पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं. पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने भी इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को गानों की वर्डिंग्स पर ध्यान देने की जरूरत है. अगर गानों में ड्रग्स, गन, गैंग या महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो ऐसे सिंगर्स को वॉर्निंग दी जाए और उन्हें रोका जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










