
Sidhu Moose Wala Murder: सचिन बिश्नोई के कहने पर की गई थी मूसेवाला की रेकी, फिर शूटर्स ने किया था हमला
AajTak
भारत से 3,679 किमी दूर जाकर बैठे सचिन बिश्नोई ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो विदेश में पकड़ा जाएगा. मगर ऐसा हुआ और वो गिरफ्तार कर लिया गया. ये वही सचिन बिश्नोई है, जिसका नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहले दिन से ही आ रहा था.
मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की जांच में पहले दिन से ही विदेशी कनेक्शन सामने आ रहा था. क्योंकि इस घटना का एक मास्टरमाइंड कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ था और दूसरा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई. इन दोनों के आपसी रिश्ते काफी मजबूत हैं. इसी गैंगस्टर जोड़ी का गुर्गा है सचिन बिश्नोई, जिसे अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया है. सचिन का मूसेवाला हत्याकांड में अहम रोल था.
भारत से 3,679 किमी दूर जाकर बैठे सचिन बिश्नोई ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो विदेश में पकड़ा जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ और वो गिरफ्तार कर लिया गया. ये वही सचिन बिश्नोई है, जिसका नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहले दिन से ही आ रहा था. मगर वो कानून की पहुंच से बहुत दूर जा चुका था.
कौन है सचिन बिश्नोई दरअसल, शातिर सचिन बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है. जो विदेशी में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को वहीं से ऑपरेट करता है. सचिन वही नाम है, जिसका जिक्र मूसेवाला मर्डर केस में एजेंसियां लगातार करती रही हैं. जांच एजेंसियां सचिन को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड करार देती रही हैं. यही वजह है कि वो शुरू से ही जांच अधिकारियों के रडार पर रहा है. पुलिस का दावा था कि सचिन के कहने पर ही संदीप उर्फ केकड़ा ने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी, क्योंकि वो सचिन का दोस्त है. यानी सीधे तौर पर सचिन का इस मर्डर केस से नाता है.
सचिन के दोस्त केकड़ा ने की थी रेकी वारदात के दिन संदीप उर्फ केकड़ा सिद्धू मूसेवाला का फैन बनकर उनके घर पहुंचा था. वो काफी देर तक वहां जमा रहा और मौका मिलने पर उसने बाहर मूसेवाला के साथ सेल्फी ली थी. इसके बाद भी वो वहीं मौजूद था. जब मूसेवाला घर से बाहर निकले तो उसने फौरन इस बात की इत्तिला शूटरों को दे दी थी. उसकी जानकारी के आधार पर ही हमलावरों ने मूसेवाला को घेर मारने की योजना बनाई थी. इसके बाद उन्होंने अपनी साजिश को अंजाम भी दे डाला था.
सचिन बिश्नोई ने किया था चैनल में फोन! मूसेवाला की हत्या के बाद एक शख्स ने एक टीवी चैनल को फोन करके कहा था कि उनके गैंग अपने दोस्त विक्की मिद्दूखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. हालांकि, वो फोन कॉल चैनल के दफ्तर में सचिन ने ही की थी, इस बात की पुष्टि जांच एजेंसियों ने अभी तक नहीं की है.
सचिन ने इस्तेमाल किया फर्जी पासपोर्ट अजरबैजान में सचिन के पकड़े जाने के बाद पता चला है कि उसके पास से फर्जी पासपोर्ट भी मिला है. जिस पर तिलक राज टूटेजा का नाम लिखा है. जिसे वो इस्तेमाल कर रहा था. असल में सचिन अपना पूरा नाम सचिन थापन लिखता है, जबकि उसके पिता का असली नाम शिव दत्त है. लेकिन बरामद किए गए फर्जी पासपोर्ट पर उसके पिता का नाम भीम सेन दर्ज है. उसने पासपोर्ट में अपना पता भी गलत दर्ज कर रखा है. पासपोर्ट में उसका पता मकान नंबर 330, ब्लॉक एफ-3, संगम विहार, दिल्ली पाया गया है. जबकि उसका असली पता वीपीओ दतारियां वाली, जिला फजिल्का है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









