
Sidhu Moose Wala: 24 गोलियां शरीर के पार-सिर की हड्डी में भी बुलेट, सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डरावने खुलासे
AajTak
Sidhu Moose Wala Postmortem: सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने 30 राउंड फायरिंग की थी. गोलियां लगने से कार में बैठे मूसेवाला के दो साथी भी बुरी तरह घायल हो गए थे. सिद्धू के मरने की पुष्टि करने के बाद ही हमलवार मौके से भागे थे.
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Singer Sidhu Moose Wala) का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है. सोमवार रात पांच डॉक्टरों के पैनल ने मूसेवाला के मृत शरीर का पीएम किया. हालांकि, रिपोर्ट को अब तक पुलिस के साथ शेयर नहीं किया गया है. लेकिन सूत्रों ने बताया कि अत्याधुनिक बंदूकों से निकली 24 गोलियां मूसेवाला के शरीर के आर-पार हो गई थीं, जबकि एक सिर की हड्डी में जा फंसी थी. हमलावरों ने करीब 30 राउंड फायर किए थे.
मनासा जिला अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मूसेवाला के शरीर पर दो दर्जन गोलियों के घाव मिले. रिपोर्ट के मुातबिक अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हुई थी. वहीं, आंतरिक अंगों में चोटों की भी पुष्टि हुई है.
बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा के नमूने सुरक्षित रख लिए गए हैं और आगे की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. हालांकि, अस्पताल ने पोस्टमार्टम के नतीजों को पुलिस के साथ शेयर नहीं किया है.
मृतक सिद्धू मूसेवाला का परिवार पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ा हुआ था. परिवार मांग कर रहा था कि हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के जज की अगुवाई में कराई जाए और इसके लिए एनआईए-सीबीआई की मदद ली जाए.
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर शाहरुख को दी गई थी सिद्धू मूसेवाला की सुपारी
परिजनों ने सवाल उठाया कि जब खतरे की आशंका थी तो सुरक्षा हटाने की लिस्ट को क्यों सार्वजनिक किया गया था? इस मामले के आरोपियों पर कार्रवाई की जाए. हालांकि, बाद में समझाइश और आश्वासन के बाद परिवार मृतक के पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










