
Sidharth Shukla ने सोने से पहले ली थीं कुछ दवाइयां, नहीं उठ पाए अगली सुबह
AajTak
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाइयां खाई थीं, जिसके बाद वो सुबह उठे ही नहीं. डॉक्टर्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक हुआ है. कल रात तक सिद्धार्थ बिल्कुल फिट थे. ऐसे में बिना किसी बीमारी के सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक से इस दुनिया को अलविदा कहना काफी शॉकिंग है.
बिग बॉस की आन-बान और शान सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. सिद्धार्थ शुक्ला 40 साल के थे. फैंस के लिए सिद्धार्थ के निधन की खबर पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है. सिद्धार्थ के निधन की खबर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड इंड्स्ट्री तक लोगों को हिला कर रख दिया है. करोड़ों फैंस के बीच गम की लहर है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











