
Shukra Gochar 2022: इस दिन मेष राशि में गोचर करेंगे शुक्र, इन लोगों की पर्सनल लाइफ में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
AajTak
Shukra Gochar 2022: शुक्र ग्रह जल्द ही मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र का यह गोचर 23 मई 2022 को शाम 8 बजकर 39 मिनट पर होगा. शुक्र के गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं राशियों पर इसका असर...
Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र ग्रह 23 मई को मेश राशि में प्रवेश करने जा रहा है. किसी भी जातक की जिंदगी में शुक्र की स्थिति संपत्ति और प्रेम संबंधों को प्रभावित करती है. शुक्र किसी पुरुष की कुंडली में पत्नी का कारक होता है. विवाह के लिए शुक्र सभी ग्रहों में से प्रमुख है. शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है. शुक्र अभी मीन राशि में है जिसके बाद वह मेष राशि में गोचर करेगा. आइए जानते हैं गोचर का समय...
शुक्र के मेष राशि में गोचर की अवधि
शुक्र ग्रह 23 मई 2022 को शाम 8 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेगा. इसके बाद 18 जून 2022 को यह मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर कर जाएगा. तो आइए जानते हैं शुक्र के मेष राशि में गोचर से सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा...?
मेष राशि- इस दौरान आपको अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा. इस दौरान आप खुद पर ध्यान देंगे और पहनावे और सुंदर दिखने के लिए पैसे खर्च करेंगे. इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा साबित होगा.
वृषभ राशि- इस दौरान आपकी लाइफस्टाइल में कई बदलाव आएंगे. आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा. अगर आपका खुद का बिजनेस है तो आपके लिए यह समय अनुकूल साबित नहीं होगा. इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं.
मिथुन राशि- आपके लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगा. इस दौरान व्यवसाय में वृद्धि होगी और लाभ अर्जित करने में सफलता मिलेगी. पढ़ाई के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए भी यह समय फलदायी साबित हो सकता है. इस दौरान आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे. इस दौरान गर्भधारण का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










