
Shubman Gill: 35 का एवरेज, कप्तानी दिए जाने पर भी सवाल... तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज में नए नायक बनकर उभरे कैप्टन शुभमन गिल
AajTak
शुभमन गिल को जब तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था, तो उनको लेकर कई सवाल थे. सबसे बड़ा सवाल था टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन और उनके बल्लेबाजी एवरेज को लेकर... पर सीरीज खत्म होने के बाद एक नए नायक बनकर उभरे हैं.
Shubman Gill leadership impact: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद जब टीम का ऐलान हुआ तो टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई, इसके बाद सवाल उठा कि एक कैसे खिलाड़ी को कप्तान कैसे बनाया जा सकता है जिसका टेस्ट क्रिकेट में एवरेज 35 का है.
लेकिन तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के 2-2 से बराबरी पर छूटने के बाद सारे आंकड़े पुराने किस्से की तरह हो गए. क्योंकि 'टीम इंडिया के प्रिंस' ने खुद को बतौर बल्लेबाज तो स्थापित करके दिखाया ही, वहीं यह भी दिखाया कि कप्तानी करने के मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं. उनकी कप्तानी में विराट कोहली जैसा कड़क तेवर नजर आया, वहीं रोहित शर्मा जैसी प्रेशर झेलने की कुव्वत भी नजर आई, धोनी जैसी कूलनेस भी दिखी.
7⃣5⃣4⃣ runs in 5 matches 4⃣ Hundreds 💯 Shubman Gill led from the front and had an incredible series with the bat 🙌 The #TeamIndia Captain is India's Player of the Series 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/Tc2xpWNayE#ENGvIND pic.twitter.com/5i0J4bJBXz
गिल ने बतौर बल्लेबाज तो इस सीरीज में खुद को स्थापित करके दिखाया ही, वहीं टीम इंडिया के नंबर 4 पर भी खुद को स्थापित करके दिखाया और क्या स्थापित किया.... क्योंकि गिल से पहले इस नंबर 4 की पोजीशन पर कभी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली लंबे अरसे तक खेले थे. यह टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में ग्रेटेस्ट बैटिंग पोजीशन रही है.
कैप्टन गिल के साथ खास बात यह रही कि जब अंग्रेज टीम के सामने आंखें तरेरनी पड़ी तो वो भी किया और जब मुश्किल परिस्थिति में टीम के गेंदबाजों से लगातार कम्युनिकेशन करने की आवश्कता पड़ी तो उसे भी करने से वो पीछे नहीं हटे, हर हाल में डटे रहे. ये भी पढ़ें: इंग्लिश बल्लेबाज से भिड़ गए भारतीय कप्तान शुभमन गिल, किया ऐसा इशारा
ओवल टेस्ट के उदाहरण से ही इसे आसानी से समझ सकते हैं. एक समय इंग्लैंड के दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 301 रन बन चुके थे लग रहा तो यहां से तो अंग्रेजों की की जती तय है. इसी स्कोर पर हैरी ब्रूक 111 रन पर आकाश दीप की गेंद पर आउट हुए. इस स्कोर से पहले गिल लगातार टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक चेंज कर रहे थे. वो वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा को भी लेकर आए, लेकिन जब लगा कि इन दोनों को पिच से जीरो मदद है तो तेज गेंदबाजों को भी इस तरह चेंज किया कि वो थके नहीं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












