
Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: सर्वे की जरूरत है तो देर क्यों की जा रही, इलाहाबाद HC ने मथुरा कोर्ट से मांगी रिपोर्ट
AajTak
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सोमवार को पूछा कि अगर सर्वे की जरूरत है तो जिला जज विलंब क्यूं कर रहे हैं? इस मामले पर फैसले के लिए उच्च न्यायालय ने 2 अगस्त की तारीख निर्धारित की है.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर जारी विवाद पर आज (25 जुलाई) इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने मुख्य पक्षकार मनीष यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला जज मथुरा से प्रकरण की पूरी रिपोर्ट मांगी है.
हाई कोर्ट ने कहा कि अब तक की पूरी कार्यवाही से उच्च न्यायालय को अवगत कराया जाए. कोर्ट ने पूछा कि आज तक एक भी प्रार्थना पत्र का निपटारा क्यूं नहीं हुआ? अगर सर्वे की जरूरत है तो जिला जज विलंब क्यूं कर रहे हैं? इस मामले पर फैसले के लिए उच्च न्यायालय ने 2 अगस्त की तारीख निर्धारित की है.
बता दें कि इससे पहले 23 जुलाई को सर्वे की मांग पर मथुरा की एक अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. दरअसल, वादी अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कोर्ट में याचिका लगाई थी. उन्होंने मांग की थी कि कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास स्थित शाही ईदगाह मस्जिद में मंदिर के चिन्हों के सत्यापन के लिए आयुक्त की नियुक्ति की जाए. इस मामले को लेकर ही कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
केस अखिल भारत हिंदू महासभा के दिनेश शर्मा की तरफ से अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा और दीपक शर्मा ने किया था. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई. अधिवक्ताओं ने एजेंसी से कहा कि हमने अदालत के द्वारा नियुक्त आयुक्त के माध्यम से ईदगाह का सर्वेक्षण कराने की मांग पर जोर दिया था, जिस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.
अधिवक्ताओं ने कहा था कि अदालत का फैसला आने के बाद अगली कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा. फैसला पक्ष में आता है तो ठीक है. अन्यथा इसके खिलाफ अपील की जाएगी.
ये विवाद 13.37 एकड़ भूमि के मालिकाना हक का है. इसमें 10.9 एकड़ जमीन कृष्ण जन्मस्थान के पास और 2.5 जमीन शाही ईदगाह मस्जिद के पास है. मथुरा में इस विवाद की चर्चा पिछले साल तब शुरू हुई थी, जब अखिल भारत हिंदू महासभा ने ईदगाह मस्जिद के अंदर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित करने और उसका जलाभिषेक करने का ऐलान किया था. हालांकि, हिंदू महासभा ऐसा कर नहीं सकी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










