
Shraddha Walker Murder Case: आफताब ने श्रद्धा के नंबर से ऑर्डर किया था फ्रिज, 2 नहीं 4 नंबर यूज कर रहा था शातिर
AajTak
Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर की मौत के मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि आरोपी आफताब दो नहीं, बल्कि 4 मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था. इतना ही नहीं, आरोपी ने जिस नंबर से फ्रिज ऑर्डर किया था, वह नंबर श्रद्धा का था.
Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. दरअसल, अभी तक आरोपी आफताब पूनावाल द्वारा 2 मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही थी, लेकिन अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी आफताब 2 नहीं, बल्कि 4 नंबर का इस्तेमाल कर रहा था.
आफताब ने जिस नंबर से फ्रिज मंगवाया था, वह नंबर श्रद्धा के नाम पर रजिस्टर्ड है. आरोपी आफताब पूनावाला सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए दो नंबर यूज कर रहा था. जबकि मुंबई से पैकर्स एंड मूवर्स से सामान मंगवाने के लिए आफताब ने अलग ही नंबर का इस्तेमाल किया था.
इतना ही नहीं, आरोपी ने फ्रिज मंगवाने के लिए दूसरे नंबर का यूज किया था. जिस तरह से आरोपी अलग-अलग नंबरों को इस्तेमाल कर रहा था, इससे जाहिर होता है कि वह बेहद शातिर है.
चौंकाने वाली बात ये है कि जिस नंबर से आफताब ने फ्रिज मंगवाया था, वह नंबर श्रद्धा वॉल्कर के नाम पर रजिस्टर्ड है. फेसबुक पर लॉगिन (Facebook Login) करने के लिए श्रद्धा वहीं नंबर इस्तेमाल करती थी. इतना ही नहीं, श्रद्धा का फेसबुक अकाउंट एक और नंबर से लिंक्ड था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








