
Shraddha Murder Case: 100 गवाह, DNA रिपोर्ट, आफताब के गुनाहों की लिस्ट...श्रद्धा मर्डर केस में 3000 पेज की चार्जशीट तैयार
AajTak
श्रद्धा की मई 2022 में हत्या कर दी गई थी. उसकी हत्या का आरोप उसके प्रेमी आफताब पर लगा है. आफताब और श्रद्धा दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन रिलेशन में रहते थे. आफताब ने पुलिस पूछताछ में माना था उसने ही श्रद्धा की हत्या की. आफताब ने बताया था कि उसने 18 मई को श्रद्धा की हत्या की. इसके बाद उसने आफताब के शव के 35 टुकड़े किए. उसने इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था.
श्रद्धा मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने की पूरी तैयारी कर ली है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब के गुनाहों की 3000 पेज की लिस्ट तैयार की है. इसमें 100 गवाहों के बयानों को भी शामिल किया गया है. इतना ही नहीं चार्जशीट में DNA रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है, इसमें पुष्टि हुई है कि महरौली के जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही थीं.
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट को लीगल टीम के पास भेजा है. जल्द ही चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल किया जा सकता है. चार्जशीट में फॉरेंसिक सबूतों का भी जिक्र किया गया है, जो पुलिस ने आफताब के घर, महरौली के जंगल और अन्य जगहों से बरामद किए हैं. इसके अलावा श्रद्धा के शव की पहचान के लिए DNA रिपोर्ट को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, महरौली से पुलिस को कई हड्डियां और जबड़े मिले थे, इनका श्रद्धा के पिता और भाई के साथ डीएनए कराया गया था. डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है, कि जो हड्डियां जंगल में मिली थीं, वे श्रद्धा की ही थीं. पुलिस के मुताबिक, आफताब ने जो बयान पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट के दौरान दिए थे, वे जांच के दौरान दिए गए बयान जैसे ही थे. हालांकि, कोर्ट में पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट को सबूत के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता.
क्या है मामला?
श्रद्धा की मई 2022 में हत्या कर दी गई थी. उसकी हत्या का आरोप उसके प्रेमी आफताब पर लगा है. आफताब और श्रद्धा दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन रिलेशन में रहते थे. आफताब ने पुलिस पूछताछ में माना था उसने ही श्रद्धा की हत्या की. आफताब ने बताया था कि उसने 18 मई को श्रद्धा की हत्या की. इसके बाद उसने आफताब के शव के 35 टुकड़े किए. उसने इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा. आफताब हर रोज श्रद्धा के शव का एक टुकड़ा महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था.
आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रह रहा था. यहां तक कि वह श्रद्धा का शव फ्लैट में होने के बावजूद दूसरी लड़कियों को भी वहां लाया था. आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद कुछ दिन तक उसके सोशल मीडिया अकाउंट का भी इस्तेमाल किया, ताकि किसी को हत्या का शक न हो. आफताब ने श्रद्धा के अकाउंट से पैसे भी ट्रांसफर किए थे. आफताब को पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था. आफताब ने श्रद्धा की हत्या की बात पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को में भी मानी थी. उसने कबूल किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की. इतना ही नहीं आफताब ने ये भी माना था कि श्रद्धा की मौत के बाद उसके कई लड़कियों से संबंध थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










