
Shraddha Murder Case: फोरेंसिक एक्सपर्ट के खुलासे के बाद उठा सवाल, किचन में क्यों रखा था श्रद्धा की लाश का टुकड़ा?
AajTak
इस केस में सबकी निगाहें फोरेंसिक टीम पर लगी हैं. इस दौरान श्रद्धा मर्डर केस की जांच करने वाली फोरेंसिक टीम के चीफ ने 'आजतक' को बताया कि मौका-ए-वारदात पर केवल एक जगह खून का निशान मिला है और वो जगह है उस फ्लैट का किचन.
Shraddha Walker Murder Case: पूरे देश को सन्न कर देने वाले श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में सबकी निगाहें पुलिस (Police) और फोरेंसिक टीम (Forensic Team) की जांच पर लगी है. पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की निशानदेही पर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. इस केस में फोरेंसिक टीम की भूमिका खास है. ऐसे में श्रद्धा मर्डर केस की जांच करने वाली फोरेंसिक टीम के चीफ ने 'आजतक' को बताया कि मौका-ए-वारदात पर केवल एक जगह खून का निशान मिला है और वो जगह है उस फ्लैट का किचन.
गुरुवार को श्रद्धा मर्डर केस की तहकीकात में जुटी दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर मौका-ए-वारदात यानी उसके फ्लैट पर पहुंची. जहां फोरेंसिक टीम को लीड कर रहे थे संजीव गुप्ता. उनके नेतृत्व में एक बार फिर फोरेंसिक टीम ने उस फ्लैट के कोने-कोने से सैंपल जुटाने का काम किया. जांच के बाद फोरेंसिक टीम के हेड संजीव गुप्ता ने आज तक/इंडिया टुडे से खास बातचीत की.
फोरेंसिक एक्सपर्ट संजीव गुप्ता ने बताया कि फोरेंसिक टीम को फ्लैट में सिर्फ एक जगह ब्लड के निशान मिले हैं. वो जगह थी किचन. जहां एक ब्लड का निशान था. पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा की लाश का एक टुकड़ा उसने किचन में रखा था. वहीं से ब्लड का निशान पुलिस को मिला है. फोरेंसिक टीम के मुताबिक कमरा ज्यादा क्लीन किया गया था. आफताब ने कमरा क्लीन कर रखा था.
आफताब ने फ्रिज वाला कमरा, बाथरूम सब क्लीन कर रखा था. फोरेंसिक एक्सपर्ट संजीव गुप्ता के मुताबिक मर्डर को लंबा वक्त हो गया था तो क्लीनिंग काफी होती रही होगी. मगर किचन में जहां आफताब क्लीनिंग नहीं कर पाया, वहां से फोरेंसिक टीम को ब्लड के निशान मिल गए.
मौका-ए-वारदात पर फोरेंसिक टीम ने अपने साथ लाए केमिकल का इस्तेमाल किया था ताकि अगर कहीं ब्लड हो तो मिल जाए लेकिन मिला नहीं, संजीव गुप्ता के मुताबिक आरोपी ने बाथरूम में श्रद्धा की लाश के टुकड़े टुकड़े किए थे. वो जब लाश को काटता था तो नल और शावर से पानी चला लेता था. यही वजह है कि बाथरूम में कोई ब्लड स्टेन नहीं मिला.
फोरेंसिक विशेषज्ञ संजीव गुप्ता ने बताया कि बाथरूम में ब्लड मिलने के कम चांस होते हैं, क्योंकि पानी चलता रहता है. आफताब इतना शातिर है कि जब हर चीज को केमिकल से साफ कर रहा है तो बाथरूम को भी साफ किया होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










