
Shraddha Murder Case: आफताब से पॉलीग्राफ टेस्ट में पूछे 18 सवाल, क्या 4 दिन में सुलझेगी श्रद्धा की मर्डर मिस्ट्री?
AajTak
दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस की तफ्तीश में जुटी हुई है. इसके तहत आरोपी आफताब का मंगलवार को पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. इस दौरान उससे 15 से 18 सवाल पूछे गए. हालांकि पुलिस बुधवार को फिर से आऱोपी को FSL लेकर जाएगी. इससे पहले आफताब को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उसकी पुलिस कस्टडी 4 दिन के लिए बढ़ा दी है. अब ये 4 दिन पुलिस के लिए चैलेंजिंग होंगे.
श्रद्धा वॉल्कर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया. इसके चलते पुलिस आफताब को FSL लेकर गई. यहां आफताब करीब साढ़े तीन घंटे तक रहा. जानकारी के मुताबिक पहले आफताब का प्री-पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. इसके बाद शुरू हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट का सिलसिला. इस दौरान आरोपी से तकरीबन 15 से 18 सवाल पूछे गए. दिल्ली पुलिस बुधवार को भी आफताब को FSL में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए लेकर जाएगी.
इससे पहले आफताब की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेशी हुई. आफताब ने कोर्ट में जज के सामने के कई कबूलनामे किए. कोर्ट में आफताब ने उस हथियार की लोकेशन के बारे में भी बताया, जिससे श्रद्धा के टुकड़े किए थे. वहीं दिल्ली पुलिस को शक है कि आफताब सबको गुमराह कर रहा है.
अभी तक आफताब ने पुलिस को जो कहानी बताई है, वो सही या नहीं, इसका पता लगाने के लिए आऱोपी के पॉलीग्राफी टेस्ट यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया. इस दौरान उससे 15 से 18 सवाल पूछे गए. बुधवार को पुलिस फिर से आफताब को एफएसएल लेकर जाएगी. पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद उसका नार्को टेस्ट भी किया जाएगा.
श्रद्धा के 35 टुकड़े कहां फेंके?
पिछले 10 दिन से पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़ों को कहां फेंका है. इसके लिए दिल्ली पुलिस की टीमें की जगहों पर पड़ताल कर चुकी है. इसके साथ ही ये भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े क्यों किए थे.
जबड़ा और दांत सबसे बड़ा सबूत

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










