
Shraddha Murder Case: अफताब ने यहां से खरीदा था फ्रिज और आरी, पढ़ें दुकानदारों की जुबानी
AajTak
श्रद्धा हत्याकांड से लोग सदमे में हैं. एक पेशेवर हत्यारे की तरह आफताब ने उसे मौत के घाट उतार दिया. उसने हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस ने उन दो दुकानदारों से पूछताछ भी की है, जहां से उसने फ्रिज और आरी खरीदी थी. इसमें कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं, जिन्हें सुनकर किसी का भी खून खौल जाए.
श्रद्धा श्रद्धा विकास वॉकर हत्याकांड ने सबको हैरान कर दिया है. कत्ल के बाद जुलाई तक आरोपी आफताब लड़की की लाश के टुकड़े-टुकड़े करके ठिकाने लगा चुका था. इस मामले में पुलिस ने उन दुकानदारों से पूछताछ की है, जिनके यहां से आफताब ने आरी(धारदार हथियार) और फ्रिज खरीदा था.
हत्या करने का कोई मलाल नहीं
पहले बात करते हैं उस दुकान की जहां से आफताब ने धारदार हथियार चाकू खरीदी थी. घरेलू उपकरणों की दुकान के मालिक सुदीप सचदेवा ने बताया कि पुलिस जब आफताब को लेकर दुकान पर पहुंची तो उसके चेहरे पर शिकन नहीं थी. ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उसे हत्या करने का कोई दुख या मलाल है. कुछ ऐसा ही उस दुकानदार का भी कहना है जिसके यहां से आफताब ने फ्रिज खरीदा था.
रत्ती भर भी पछतावा नहीं
तिलक इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक तिलक राज ने बताया कि कल पुलिस आफताब को लेकर दुकान पर आई थी. इस दौरान वो बिल्कुल सामान्य दिख रहा था. उसके चेहरे को देखकर लग रहा था कि लड़की की हत्या करने का उसे रत्ती भर भी पछतावा नहीं है. वहीं, फ्रिज के सवाल पर बताया कि आफताब ने 25300 रुपये में 260 लीटर का फ्रिज खरीदा.
रोज अगरबत्ती जलाता था आफताब

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










