
Shraddha Murder: 'शव के किए 35 टुकड़े, फिर जलाए श्रद्धा के सभी फोटो...' आफताब ने कबूला- उससे हो गई थी नफरत
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम के सामने आरोपी आफताब रोजाना नए-नए खुलासे कर रहा है. अब उसने बताया कि वो श्रद्धा से नफरत करने लगा था और इसीलिए उसने अपने कमरे में लगी श्रद्धा की तीन फोटो को आग से जला दिया था.
श्रद्धा मर्डर केस में रोजाना एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी दिल्ली पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग रहा है. अब आफताब ने दिल्ली पुलिस के सामने एक और खुलासा किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसने क्या किया था.
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आफताब ने श्रद्धा को लेकर उसके दिल में बसी नफरत का खुलासा किया. उसने बताया कि मर्डर के बाद 23 मई को उसने पूरा फ्लैट चेक किया था. सफाई और तलाशी के दौरान आफताब श्रद्धा के घर में मौजूद एक-एक सामान को ढूंढ़कर उसे मिटाना चाहता था.
आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसके बैड रूम में श्रद्धा की 3 बड़ी तस्वीरें थीं, जिसमें दो फोटो श्रद्धा के लगे हुए थे. उत्तराखंड के टूर की और एक फोटो आफताब के साथ साल 2020 की मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया की तस्वीर थी. आफताब ने तीनों फोटो के फ्रेम को पहले तोड़ा और फिर तीनों फोटो को रसोई में माचिस से आग लगाकर जला दिया.
श्रद्धा की फोटो को रसोई में जला दिया था
उसने कहा कि वो श्रद्धा से जुड़े एक-एक सबूत को मिटाना चाहता था, जिसके लिए उसने 23 मई को घर में मौजूद श्रद्धा के सामान को एक बैग में भरा, ये बैग पुलिस ने घर से बरामद भी कर लिया है, जिसमें श्रद्धा के कपड़े और जूते मिले हैं. इसके अलावा तीन फोटो को आफताब ने रसोई में जला दिया था.
श्रद्धा से नफरत करने लगा था आफताब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










