
Shoaib Malik Cricket Ban: शोएब मलिक को फिक्सिंंग मामले में मिली बड़ी राहत, BPL टीम के मालिक ने कहा- हमें गहरा अफसोस है...
AajTak
Shoaib Malik Cricket Ban Update: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में खेल रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक पर बैन नहीं लगा है. मलिक का नाम कथित तौर पर मैच फिक्सिंग मामले में सामने आया था.
Shoaib Malik Latest Update: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) का कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है. मलिक का नाम कथित तौर पर मैच फिक्सिंग मामले में सामने आया था. इसके बाद उनकी टीम फॉर्च्युन बारिशल (Fortune Barishal) ने उनके साथ क्रिकेट कॉन्टैक्ट खत्म करने की बात कही थी. पर, अब यह पूरा मामला ही पलट गया है.
BPL टीम फॉर्च्युन बारिशल के मालिक मिज़ानुर रहमान (Fortune Barishal owner Mizanur Rahman) ने अब यू-टर्न ले लिया है और उन दावों का खंडन किया है कि फिक्सिंग के संदेह में शोएब मलिक का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है.
मिज़ानुर रहमान ने एक वीडियो संदेश जारी किया, इसमें उन्होंने कहा- शोएब मलिक के बारे में अफवाह फैलने पर मुझे गहरा अफसोस है. वो वह एक महान खिलाड़ी हैं. उन्होंने हमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. इसलिए हमें इसे लेकर हंगामा नहीं करना चाहिए. हम लगातार दो मैच हार गए इसलिए हमें आने वाले मैचों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उम्मीद है कि हम पलटवार करेंगे. वीडिये के अंत में उन्होंने फॉर्च्यून बारिशल के फैन्स को धन्यवाद कहा.
पहले फॉर्च्युन बारिशल ने दिया था ये बयान
इससे पूर्व फ्रेंचाइजी फॉर्च्यून बारिशल ने फिक्सिंग के संदेह के बाद शोएब मलिक का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की बात कही थी. खुलना राइडर्स के खिलाफ शोएब मलिक ने एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकी थीं, जिसके बाद संदेह पैदा हुआ. मलिक ने तीन मौकों पर ओवर स्टेप किया. इसके बाद टीम मालिकों न उनका अनुबंध समाप्त करने का फैसला किया था. मलिक ने मैच दौरान बल्ले से छह गेंदों पर सिर्फ पांच रन बनाए थे. पहले कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की पुष्टि फॉर्च्यून बारिशल टीम मालिक मिजानुर रहमान ने ही की थी.
22 जनवरी को एक ही ओवर में मलिक ने फेंकी 3 नो बॉल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











