
Shoaib Akhtar: शोएब अख्तर ने छोड़ी अपनी बायोपिक, एक्टर भी हटा! मेकर्स को दी वॉर्निंग
AajTak
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म अब रुक गई है. शोएब ने खुद को इससे अलग किया है, साथ ही मेकर्स को वॉर्निंग दी है कि वह इस प्रोजेक्ट को आगे ना बढ़ाएं.
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं. कुछ वक्त पहले ऐलान किया गया था कि शोएब अख्तर के जीवन पर रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम की फिल्म आ रही है. अब शोएब अख्तर ने ऐलान किया है कि वह इस बायोपिक से खुद को पीछे खींच रहे हैं. अख्तर ने फिल्म मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है. शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर फैन्स को इस बात की जानकारी दी. शोएब अख्तर ने कहा कि काफी दुख के साथ मुझे सूचित करना पड़ रहा है कि महीनों की चर्चा के बाद मैंने खुद को फिल्म रावलपिंडी एक्सप्रेस से अलग कर लिया है. शोएब अख्तर ने बताया कि उनकी मैनेजमेंट और लीगल टीम ने इस ओर कदम बढ़ा दिए हैं. शोएब अख्तर ने इसके साथ ही मेकर्स को चेतावनी भी दी है, उन्होंने लिखा कि अगर फिल्म मेकर्स फिल्म को आगे बढ़ाते हैं, या फिर मेरे नाम से या मेरे से जुड़ी कोई भी स्टोरी बनाते हैं तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.
Important announcement. pic.twitter.com/P7zTnTK1C0
आपको बता दें कि इस फिल्म में शोएब अख्तर का किरदार निभाने वाले एक्टर उमैर जसवाल ने भी फिल्म छोड़ दी है. इसी महीने की शुरुआत में उमैर ने ऐलान किया था कि फिल्म मेकर्स के साथ कंटेंट पर विवाद के कारण उन्होंने रावलपिंडी एक्सप्रेस छोड़ने का फैसला लिया है. शोएब अख्तर की गिनती दुनिया के सबसे तेज़ और खतरनाक गेंदबाजों में होती रही है. वह पाकिस्तान के सुपरस्टार क्रिकेटर्स में से एक रहे हैं. साथ ही क्रिकेट को छोड़ने के बाद वह कमेंट्री और यू-ट्यूब चैनल के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











