
Share Market Crash: आईटी शेयरों की बिकवाली और वैश्विक संकेतों से शेयर मार्केट क्रैश; सेंसेक्स 1330 अंक लुढ़का, जानें गिरावट की वजह
ABP News
भारतीय शेयर बाजार में 24 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. दोपहर करीब 1 बजे सेंसेक्स 1100 अंक टूट गया था. वहीं, निफ्टी 50 313 अंक फिसल गई थी. आइए जानते हैं इसकी वजह..
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. दोपहर करीब 1 बजे सेंसेक्स 1100 अंक टूट गया था. वहीं, निफ्टी 50 313 अंक फिसल गई थी. बाजार में पिछले दो दिनों से जारी रैली पर ब्रेक लग गया है.
अमेरिकी बाजार में गिरावट और घरेलू आईटी शेयरों में बिकवाली ने मार्केट को डुबो दिया. जिससे कुछ ही समय में निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. आइए जानते हैं. आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?
1. आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली
आईटी सेक्टर के शेयरों पर आज दबाव देखने को मिल रहा है, इनमें तेज गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती चिंताओं ने निवेशकों की सोच को प्रभावित किया है. अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने क्लॉड कोड टूल को लेकर दावा किया है कि यह पुराने सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड करने की लागत और जटिलता को काफी हद तक घटा सकता है.













