
Shardiya Navratri 2022: 8 या 9 दिन, जानें नवरात्रि में इस बार कितने दिन रखे जाएंगे व्रत
AajTak
Shardiya Navratri 2022 date: शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 26 सितंबर से शुरू हो गए हैं. हर साल की तरह इस बार भी लोग कन्फ्यूज हैं कि नवरात्रि में 8 दिन व्रत होंगे या 9 दिन. इससे लोगों के लिए ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वो अष्टमी और नवमी का पूजन किस दिन करें.
Shardiya Navratri 2022 date: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा से जीवन का हर दुख, हर समस्या खत्म हो सकती है. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 26 सितंबर से शुरू हो गए हैं. ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी लोग कन्फ्यूज हैं कि नवरात्रि में 8 दिन व्रत होंगे या 9 दिन. इससे लोगों के लिए ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वो अष्टमी और नवमी का पूजन किस दिन करेंगे. आइए इस बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.
कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 05 अक्टूबर तक है, तो कुछ 04 अक्टूबर को नवरात्रि का समापन होने का दावा कर रहें. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर से लेकर 04 अक्टूबर तक ही मनाया जाएगा. 04 अक्टूबर को महानवमी के साथ ही नवरात्रि का समापन हो जाएगा.
नवरात्रि में कब है अष्टमी? नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी कहा जाता है. इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की उपासना की जाती है. नवरात्रि में कई बार दिन घटने-बढ़ने की वजह से अष्टमी तिथि आगे पीछे हो जाती है. लेकिन इस बार अष्टमी तिथि 8वें दिन ही पड़ रही है, इसलिए महाष्टमी का व्रत 03 अक्टूबर को ही रखा जाएगा. कई घरों में लोग अष्टमी तिथि पर ही कन्या पूजन कर देते हैं.
नवरात्रि महानवमी कब है? नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस बार महानवमी 04 अक्टूबर को मनाई जाएगी. नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ ही शारदीय नवरात्रि 2022 का समापन हो जाएगा. इसके बाद 10वें दिन यानी 05 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा.
नवरात्रि का पूरा कार्यक्रम 26 सितंबर 2022: पहला दिन- घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा 27 सितंबर 2022: दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 28 सितंबर 2022: तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा 29 सितंबर 2022: चौथा दिन - मां कुष्मांडा की पूजा 30 सितंबर 2022: पांचवां दिन - पंचमी, मां स्कंदमाता की पूजा 1 अक्टूबर 2022: छठा दिन - षष्ठी, माता कात्यायनी की पूजा 2 अक्टूबर 2022: सातवां दिन - सप्तमी, मां कालरात्रि की पूजा 3 अक्टूबर 2022: आठवां दिन - दुर्गा अष्टमी, महागौरी की पूजा 4 अक्टूबर 2022: नौवां दिन - महानवमी, शारदीय की नवरात्रि 5 अक्टूबर 2022: दसवां दिन - दशमी, दुर्गा विसर्जन और दशहरा

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









