
Shani ki Mahadasha: 19 साल तक रहती है शनि की महादशा, जानें इसके दुष्प्रभाव और बचने के उपाय
AajTak
Shani ki Mahadasha: शनि की महादशा 19 वर्ष तक चलती है. इसलिए नकारात्मक प्रभाव होने पर शनि लंबे समय तक आर्थिक कष्ट देने लगते हैं. शनि नकारात्मक हो तो साढ़े साती या ढैया में घोर दरिद्रता देता है. कुंडली में बेहतर योग के बावजूद अगर कर्म शुभ न हों तो शनि धन की खूब हानि करवाता है.
Shani Dev Mahadasha: शनि जीवन में हर प्रकार के शुभ-अशुभ कर्मों का कारक और फलदाता होता है. आप धनवान होंगे या दरिद्र, ये कर्मों के आधार पर शनि देव तय करते हैं. शनि की विशेष स्थितियों से धन की प्राप्ति सरल हो सकती है और मुश्किल भी. ज्योतिषियों के अनुसार, शनि की महादशा 19 वर्ष तक चलती है. इसलिए नकारात्मक प्रभाव होने पर शनि लंबे समय तक आर्थिक कष्ट देने लगते हैं. शनि नकारात्मक हो तो साढ़े साती या ढैया में घोर दरिद्रता देता है. कुंडली में बेहतर योग के बावजूद अगर कर्म शुभ न हों तो शनि धन की खूब हानि करवाता है.
शनि कब धन की हानि करवाता है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर शनि कुंडली के अशुभ भावों में हो तो धन की हानि होती है. अगर शनि नीच राशी में हो या सूर्य के साथ हो तो भी पैसों का नुकसान होता है. कुंडली में प्रतिकूल शनि होने पर जब साढ़ेसाती या ढैया लगती है तो भी आर्थिक नुकसान होता है. इसके अलावा, बेवजह नीलम धारण करने, अशुद्ध आचरण और बुजुर्गों का अनादर होने पर भी दिक्कत होती है.
शनि कब बनाता है धनवान? अगर कुंडली में शनि अनुकूल हो और तीसरे छठवे या एकादश में हो तो इंसान आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ कमाता है. शनि उच्च का हो या अपने घर में हो तो भी लोग मालामाल रहते हैं. शनि विशेष अनुकूल हो और शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैया चल रही हो तो जीवन में कभी पैसे कमी नहीं रहती है. इसके अलावा, माता-पिता का आशीर्वाद हो और व्यक्ति भगवान श्रीकृष्ण और शिव भक्त हो तो आर्थिक मोर्चे पर हालात कभी नहीं बिगड़ते.
धन प्राप्ति के लिए कैसे करें शनि को प्रसन्न? शनिवार को पहले पीपल वृक्ष के नीचे सरसों का चौमुखी दीपक जलाएं. इसके बाद वृक्ष की कम से कम तीन बार परिक्रमा करें. परिक्रमा के बाद शनिदेव के तांत्रिक मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें- मंत्र होगा - "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः". आखिर में किसी निर्धन व्यक्ति को सिक्कों का दान करें.
यदि आप व्यवसाय लाभ चाहते हैं तो शनिवार को सूर्योदय के पूर्व पीपल के वृक्ष में जल डालें. शाम को उसी वृक्ष के नीचे एक बड़ा एक मुखी दीपक लोहे की कटोरी में जलाएं. वहीं पर खड़े होकर शनि चालीसा का पाठ करें. पाठ के बाद किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन करवाएं. इस दिन स्वयं भी सात्विक रहें.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









