
Shani Gochar 2026: 2026 में 5 राशियों पर साढ़ेसाती-ढैय्या, जानें पिता सूर्य के साल में कैसी है पुत्र शनि की चाल
AajTak
Shani Gochar 2026: नया साल 2026 सूर्य का वर्ष माना जा रहा है, जिसमें शनि देव पूरे साल मीन राशि में रहेंगे. शनि केवल 27 जुलाई को वक्री और 11 दिसंबर को मार्गी होंगे. इस दौरान कुंभ, मीन और मेष पर साढ़ेसाती रहेगी. जबकि धनु और सिंह पर ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा.
नया साल 2026 सूर्य का वर्ष है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पिता सूर्य के वर्ष में पुत्र शनि की चाल कैसी रहने वाली है. वर्ष 2026 में शनि देव सालभर मीन राशि में विद्यमान रहेंगे. 27 जुलाई को शनि की वक्री चाल प्रारंभ होगी. इसके बाद 11 दिसंबर को शनि पुनः मार्गी अवस्था में आ जाएंगे. यानी सीधी चाल चलने लगेंगे. ऐसे में साल 2026 में कुंभ, मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती चलती रहेगी. जबकि धनु और सिंह राशि पर ढैय्या का प्रभाव जारी रहेगा. आइए जानते हैं कि 2026 में शनि सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालने वाले हैं.
मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय करियर और निवास स्थान से जुड़े बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत बन रहे हैं, जो शुरुआत में थोड़ी असहजता दे सकते हैं. इस दौरान मन में अनावश्यक चिंताएं और बदनामी का भय भी रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है.
वृष राशि वृष राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत सकारात्मक रहने वाला है. लंबे समय से अटके हुए कार्य अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. यदि किसी प्रकार के कानूनी विवाद या मुकदमे चल रहे हैं, तो उनमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. करियर और स्थान परिवर्तन से जुड़े फैसले लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिखाई दे रही है.
मिथुन राशि नौकरी, व्यापार में कुछ अच्छा बदलाव आ सकते हैं. करियर में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा. इस समय संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ भी मिल सकता है. जैसे- जमीन, मकान या वाहन का लाभ हो सकता है. शनिदेव की कृपा बनाए रखने के लिए प्रत्येक शनिवार दीपदान करना शुभ रहेगा.
कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के जीवन में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में कुछ रुकावटें या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी. संतान प्राप्ति और विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है. मानसिक शांति और पारिवारिक सुख के लिए हनुमान जी की आराधना करना विशेष फलदायी सिद्ध होगा.
सिंह राशि सिंह राशि के जातकों को भी इस वर्ष थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र दोनों ही मामलों में नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा होने की आशंका है. इसलिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. नियमित रूप से शनि मंत्र का जाप और शनिवार को दीपदान करने से लाभ होगा.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












