
Shakib Al Hasan: 'मानसिक रूप से परेशान हैं शाकिब अल हसन', इंटरनेशनल क्रिकेट से मांगा ब्रेक तो भड़के बोर्ड अध्यक्ष
AajTak
बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक की मांग की है. लेकिन इस डिमांड पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने इसपर तीखी टिप्पणी की है.
बांग्लादेश क्रिकेट इन दिनों विवादों से घिरा हुआ है. बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने हाल ही में कुछ दिनों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के ब्रेक की मांग की थी. जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नज़मुल हसन ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई है. शाकिब अल हसन ने हाल ही में कहा था कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थक चुके हैं, ऐसे में वह साउथ अफ्रीका का दौरा नहीं कर पाएंगे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












