
IPL 2026 में सख्ती, मैच डे प्रैक्टिस बैन, फैमिली एंट्री सीमित, नहीं माने नियम तो BCCI ठोकेगा जुर्माना
AajTak
IPL 2026 के लिए BCCI ने सख्त नियम लागू किए हैं. मैच डे पर प्रैक्टिस पूरी तरह बैन रहेगी, खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा और परिवार की एंट्री सीमित कर दी गई है. LED बोर्ड, ड्रेस कोड और स्टाफ लिमिट पर भी नियम सख्त किए गए हैं. नियम तोड़ने पर चेतावनी और जुर्माना दोनों का प्रावधान है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के लिए नई और सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इन नियमों का मकसद टूर्नामेंट में अनुशासन, रेगुलेट और ब्रॉडकास्ट क्वालिटी को बेहतर बनाना है.
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब मैच के दिन किसी भी टीम को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी. BCCI ने यह फैसला पिच की गुणवत्ता बनाए रखने और व्यस्त शेड्यूल को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए लिया है.
मैच डे पर प्रैक्टिस पूरी तरह बैन हो गई है. अब टीमों को पहले से तैयारी करनी होगी. नई गाइडलाइंस के मुताबिक, टीमों को मैच से पहले तय ट्रेनिंग विंडो में ही तैयारी करनी होगी. मैच के दिन न तो नेट्स में अभ्यास होगा और ना ही मेन स्क्वॉयर पर कोई फिटनेस ड्रिल की जा सकेगी.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम जैसे बड़े वेन्यू पर प्रैक्टिस को लेकर खास नियम बनाए गए हैं. हर टीम को 2 नेट्स और मेन स्क्वॉयर का एक साइड विकेट रेंज हिटिंग के लिए मिलेगा. अगर दोनों टीमें एक साथ अभ्यास करती हैं, तो उन्हें 2-2 विकेट दिए जाएंगे.
Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, साथ ही ओपन नेट्स पूरी तरह बैन रहेंगे, दूसरी टीम के खाली विकेट का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा, वहीं जल्दी खत्म होने पर भी विरोधी टीम की पिच का उपयोग मना रहेगा
फैमिली और फ्रेंड्स पर सख्ती, ड्रेसिंग रूम में एंट्री बैन BCCI ने खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों की पहुंच को भी सीमित कर दिया है. अब ड्रेसिंग रूम और फील्ड ऑफ प्ले पर केवल अधिकृत स्टाफ ही जा सकेगा, परिवार और दोस्त हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस देख पाएंगे, प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के साथ ट्रैवल की अनुमति नहीं होगी. यह कदम टीम के माहौल को प्रोफेशनल बनाए रखने और ध्यान भटकने से रोकने के लिए उठाया गया है.













