
Shaken Baby Syndrome क्या है, बेटी की मौत पर एक बाप को क्यों सजा हुई? अमेरिका में इसे लेकर क्यों छिड़ी है बहस
AajTak
टेक्सास सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है. रॉबर्सन, उनके वकील, टेक्सास के सांसद और यहां तक कि मुख्य जांचकर्ता का कहना है कि उन्हें उस अपराध के लिए मौत की सजा मिल रही है जो उन्होंने किया भी नहीं है. रॉबर्सन के समर्थकों का तर्क है कि उनकी सजा अधूरे सबूतों पर आधारित थी और बच्ची की हेल्थ कंडीशन पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया.
साल था 2002, अमेरिकी राज्य टेक्सास में रॉबर्ट रॉबर्सन की दो साल की बेटी निक्की कर्टिस बिस्तर पर गिरकर बेहोश हो गई. रॉबर्सन उसे अस्पताल ले गए लेकिन एक दिन बाद ही बच्ची की मौत हो गई. पता चला उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. एक साल के भीतर, 57 के रॉबर्सन पर अपनी बेटी की हत्या के लिए मुकदमा चलाया गया और उन्हें मौत की सजा सुना दी गई.
डॉक्टरों और ऑटोप्सी करने वालों ने निष्कर्ष निकाला कि निक्की की मृत्यु रॉबर्सन के हाथों 'गंभीर दुर्व्यवहार' के कारण हुई, जिसमें एक प्रमुख वजह शेकेन बेबी सिंड्रोम (Shaken Baby Syndrome) को बताया गया. रॉबर्सन की सजा की वैधता पर पुनर्विचार कर रही टेक्सास की एक समिति ने रॉबर्सन को सोमवार, 21 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में भाग लेने के लिए एक समन जारी किया.
गुरुवार को दी जानी थी सजा
हालांकि रॉबर्सन सोमवार को नहीं पहुंचे. टेक्सास स्टेट बोर्ड द्वारा पिछले हफ्ते बुधवार को उनकी क्षमादान याचिका खारिज करने के बाद, उन्हें गुरुवार शाम स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे हंट्सविले में एक जानलेवा इंजेक्शन दिया जाना था. मौत की सजा दिए जाने से कुछ ही घंटे पहले टेक्सास में एक जज ने इसे रोकने के लिए एक अस्थायी निरोधक आदेश जारी कर दिया.
समर्थकों ने उठाई आवाज
टेक्सास सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है. रॉबर्सन, उनके वकील, टेक्सास के सांसद और यहां तक कि मुख्य जांचकर्ता का कहना है कि उन्हें उस अपराध के लिए मौत की सजा मिल रही है जो उन्होंने किया भी नहीं है. रॉबर्सन के समर्थकों का तर्क है कि उनकी सजा अधूरे सबूतों पर आधारित थी और बच्ची की हेल्थ कंडीशन पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











