
Shahid Afridi Pakistan Team: पाकिस्तान की हालत खराब, शाहिद आफरीदी ने खोल दी पोल, खिलाड़ियों का इलाज तक नहीं हो रहा
AajTak
पाकिस्तान टीम के ही पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने PCB की पोल खोलकर रख दी है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बोर्ड ने शाहीन शाह आफरीदी का इलाज तक नहीं करवाया. शाहीन अपने ही खर्चे पर इंग्लैंड गया. पीसीबी ने शाहीन को टिकट तक नहीं दिया...
Shahid Afridi Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की हालत एकदम खराब नजर आ रही है. देश तो आर्थिक तंगी से जूझ ही रहा है, मगर अब बोर्ड की स्थिति का भी खुलासा हो गया है. यह खुलासा पाकिस्तान टीम के ही पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने किया है.
शाहिद ने पोल खोलते हुए एक चैनल पर कहा कि पाकिस्तान बोर्ड अपने खिलाड़ियों का इलाज तक नहीं करवा पा रहा है. तेज गेंदबाद शाहीन शाह आफरीदी अपने खर्चे पर लंदन गया और अपने ही खर्चे पर इलाज करवाकर लौटा है. रहने से लेकर खाने तक और टिकट का खर्चा भी खुद ही उठाया है.
शाहीन ने एशिया कप भी नहीं खेला था
दरअसल, पीसीबी ने अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें स्टार प्लेयर शाहीनआफरीदी को भी शामिल किया गया है. शाहीन हाल ही में चोट से ठीक होकर लौटे हैं.
शाहीन ने चोट के कारण ही एशिया कप भी नहीं खेला था. एशिया कप में कुछ मैच पाकिस्तान टीम के साथ रहने के बाद वहीं से शाहीन सीधे लंदन रवाना हो गया था. इस दौरान टिकट भी उसने अपने पैसे से ही कराया था.
मैंने यहां से लंदन में डॉक्टर को अरेंज किया: शाहिद

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











