
Shahid Afridi and Shaheen Afridi: शाहिद आफरीदी ने 'दामाद' शाहीन के साथ खेला मैच, देखिए कौन किस पर पड़ा भारी, VIDEO
AajTak
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी और शाहीन शाह आफरीदी PSL में भी साथ खेल चुके हैं. तब भी यह दोनों एक-दूसरे के खिलाफ ही खेलते दिखाई दिए थे.
Shahid Afridi and Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी इन दिनों अपने होने वाले दामाद और मौजूदा स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए हैं. दोनों ससुर और 'दामाद' ने अपने फॉर्म हाउस पर ही क्रिकेट का मजा लिया.
इसका एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि शाहिद आफरीदी के सामने शाहीन शाह बॉलिंग कर रहे हैं. शाहिद उनकी बॉल पर लेग साइट में लंबा हिट भी लगा देते हैं.
शाहिद ने दूसरी बॉल को घर के भी पार पहुंचाया
जब शाहिद आफरीदी लंबा हिट लगाते हैं, तो शाहीन का चेहरा देखने लायक होता है. हालांकि यह सिर्फ एक गली क्रिकेट की तरह ही रहा. आफरीदी और शाहीन सिर्फ एंजॉय के लिए खेल रहे होते हैं. इस दौरान शाहीन के बाद कोई दूसरा शख्स भी शाहिद आफरीदी को बॉलिंग करता है. इस पर शाहिद आफरीदी उसी तरफ एक लंबा छक्का लगाते हैं. बॉल उनके घर के भी उस पार जाकर गिरती है.
बता दें कि शाहिद आफरीदी ने पिछले साल ही ऐलान किया था कि उनकी बड़ी बेटी की शादी शाहिन आफरीदी के साथ होगी. दोनों की सगाई हो गई है, लेकिन शादी की तारीख अभी तक पक्की नहीं हुई है.
दामाद लिहाज में रह गए, ससुर ने उनकी बॉल पर कुटाई कर दी... #shahidafridi #ShaheenShahAfridi @SAfridiOfficial @iShaheenAfridi pic.twitter.com/IHHX0rRYBX

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











