
13 हजार में बना ये सिंपल ऐप 13 करोड़ का हो गया है, वायरल ऐप Are You Dead की सच्चाई!
AajTak
Are You Dead ऐप पिछले दिनों से वायरल हो रहा है. ये ऐप कुछ युवकों ने बनाया था और इसकी लागत 13 हजार से भी कम बताई जा रही है. लेकिन अब इसकी वैल्यू 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है.
कल तक चीन का Are You Dead? ऐप सिर्फ एक वायरल नाम और अजीब कॉन्सेप्ट की वजह से चर्चा में था. आज यह कहानी एक कदम आगे निकल गई है. अब बात सिर्फ चेक इन बटन की नहीं है, अब इस ऐप के इर्द-गिर्द पैसा, स्केल, रिब्रांडिंग और स्टार्टअप वैल्यू वाली बहस चल रही है.
सबसे बड़ी नई अपडेट यही है कि यह ऐप अब वायरल ट्रेंड से निकलकर बिजनेस बनने की तरफ बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन युवा डेवलपर्स ने इसे लगभग 1000 युआन के आसपास के छोटे खर्च में बनाया था, यानी भारतीय रुपये में मोटे तौर पर करीब 13 हजार.
अब इसकी चर्चा 1 करोड़ युआन (करीब 13 करोड़ रुपये) की वैल्यूएशन तक पहुंच गई है. मतलब एक छोटा सा सेफ्टी-आइडिया अब स्टार्टअप जैसी भाषा में बात करने लगा है.
नाम बदलने की तैयारी, क्योंकि ग्लोबल स्टेज पर Are You Dead? थोड़ा ज्यादा डार्क है
ऐप का ओरिजिनल नाम चीन में सीलेमे टाइप साउंड करता है, जिसका मतलब ही मरे हो क्या जैसा है. यही नाम इसकी वायरलिटी भी बना, और यही नाम इसकी परेशानी भी. क्योंकि नाम सुनते ही एक हिस्सा हंसता है, दूसरा हिस्सा असहज हो जाता है.
अब नया डेवलपमेंट यह है कि टीम इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए इसे डेमुमु नाम से रिब्रांड कर रही है. वजह सीधी है, ग्लोबल ऐप स्टोर्स और मेनस्ट्रीम यूजर्स के लिए इतना मोर्बिड नाम लंबे समय तक चलना मुश्किल हो सकता है. यानी ऐप की पहचान अब शॉक वैल्यू से हटकर यूटिलिटी की तरफ शिफ्ट हो रही है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











